फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब रात में भी कीजिए ताजमहल का दीदार, वो भी सिर्फ 20 रुपये के टिकट पर

Sun, 17 Nov 2019 12:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 17 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
mehtab bagh taj view point open for tourists
महताब बाग से ताजमहल का दृश्य - फोटो : अमर उजाला
आगरा के महताब बाग स्थित ताज व्यू प्वाइंट पर्यटक के लिए खुल गया है। अब पर्यटक ताज व्यू प्वाइंट से यमुना किनारे संगमरमरी स्मारक के साये में सूर्योदय के साथ सूर्यास्त देख सकेंगे। इसके साथ ही चांदनी रात में व्यू प्वाइंट से दमकता हुआ ताजमहल देख सकेंगे। वो भी सिर्फ 20 रुपये के टिकट पर। 
mehtab bagh taj view point open for tourists
राज्यमंत्री डॉ. जीएस धर्मेश ने किया ताज व्यू प्वाइंट का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री डॉ. जीएस धर्मेश ने शुक्रवार शाम को महताब बाग स्थित ताज व्यू प्वाइंट का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ताजनगरी के पर्यटन प्रोत्साहन में यह पहल कारगर साबित होगी। इसकी वजह से पर्यटकों को नाइट स्टे बढ़ेगा। ताज व्यू प्वाइंट आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित किया गया है। सुरक्षा के लिए यहां पीएसी तैनात रहेगी। 
mehtab bagh taj view point open for tourists
शरद पूर्णिमा पर ताजमहल का नजारा (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
महताब बाग स्थित ताज व्यू प्वाइंट से हर रोज सुबह 7 से 10 बजे और शाम को 7 से रात 10 बजे तक खुलेगा। जबकि चांदनी रात में ताज व्यू प्वाइंट रात 12 बजे तक खुला रहेगा। इसका टिकट सिर्फ 20 रुपये रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
mehtab bagh taj view point open for tourists
महताब बाग
अधिकांश पर्यटक ताजमहल देखकर ही लौट जाते हैं। मगर, ताज व्यू प्वाइंट के खुलने से सिर्फ इसी स्थान पर नहीं बल्कि महताब बाग में भी पर्यटकों की आमद बढ़ेगी। पर्यटन एक नया स्थान विकसित होगा। 
विज्ञापन
mehtab bagh taj view point open for tourists
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल शुक्रवार को बंद रहता है। बाहर से आने वाले बहुत से पर्यटकों को इसकी जानकारी नहीं होती। इसके अभाव में वो भटकते रहते हैं। मगर, ताज व्यू प्वाइंट सातों दिन खुलेगा। शुक्रवार को भी यहां से ताज देखा जा सकता है और सेल्फी ली जा सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed