फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताजमहल, आगरा किला के बाद अब इस स्मारक में मिलेगी यह विशेष सुविधा, काम शुरू

Sat, 16 Nov 2019 11:56 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 16 Nov 2019 11:56 AM IST
विज्ञापन
baby care and breastfeeding room will be open soon in Jodha Bai Palace Fatehpur Sikri
फतेहपुर सीकरी
ताजमहल और आगरा किला के बाद अब फतेहपुर सीकरी स्थित स्मारक में बेबी केयर व फीडिंग रूम (स्तनपान कराने के लिए विशेष कमरा) की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने स्मारक में बेबी केयर व फीडिंग रूम बनवाने का काम शुरू कर दिया है। 
baby care and breastfeeding room will be open soon in Jodha Bai Palace Fatehpur Sikri
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
आगरा में ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी तीन विश्वदाय स्मारक है। यहां प्रतिदिन हजारों पर्यटक आते हैं। इनमें कुछ महिलाएं ऐसी भी होती हैं, जो अपने दुधमुंह बच्चे को लेकर आती हैं। ऐसे में मांओं को अपने दुधमुंहे बच्चों को स्तनपान कराने के लिए असहज स्थिति का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए यह विशेष सुविधा शुरू की गई है।  
baby care and breastfeeding room will be open soon in Jodha Bai Palace Fatehpur Sikri
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इस विशेष सुविधा को प्रदान करने वाला ताजमहल देश का पहला स्मारक है। एएसआई ने महिलाओं की निजता का ख्याल रखते हुए स्मारकों में बेबी केयर और फीडिंग रूम खोलने की शुरुआत ताजमहल से की थी। यहां 29 अगस्त को केंद्रीय संस्कृति व पर्यटन राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने स्तनपान कक्ष का उद्घाटन किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
baby care and breastfeeding room will be open soon in Jodha Bai Palace Fatehpur Sikri
आगरा किला - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के बाद 20 सितंबर को आगरा किला में भाजपा सांसद एसपी सिंह बघेल ने बेबी केयर व फीडिंग रूम का उद्घाटन किया था। अब जल्द ही यह विशेष सुविधा फतेहपुर सीकरी स्थित स्मारक में मिलने जा रही है। इस विशेष कमरे में कुर्सी, मेज, पंखा और लाइट के साथ पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन
baby care and breastfeeding room will be open soon in Jodha Bai Palace Fatehpur Sikri
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विश्वदाय स्मारक के जोधाबाई पैलेस में बेबी केयर व फीडिंग रूम बनाया जा रहा है। इसमें कुर्सियां लग चुकी है। एएसआई के मुताबिक यह विशेष कमरा करीब एक माह में तैयार हो जाएगा। इससे दुधमुंहे बच्चों के साथ आने वाली महिला पर्यटकों को यह सुविधा मिलने लगेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed