फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जनसुनवाई के बीच ही खड़े हो गए ऊर्जा मंत्री, जानें फिर क्यों छुए बुजुर्ग के पैर

Wed, 03 May 2017 11:56 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो/ अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 03 May 2017 11:56 AM IST
विज्ञापन
cabinate minister shrikant sharma stand up and touches the feet of oldman in mathura
तहसील दिवस - फोटो : अमर उजाला
मथुरा की सदर तहसील दिवस में मंगलवार को तहसील दिवस चल रहा था। इस तहसील दिवस में प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा की मौजूदगी की खबर लगते ही यहां फरियादियों की लंबी कतारें लग गईं। 350 से ज्यादा लोग शिकायत लेकर पहुंचे। इस जनसुनवाई के दौरान ऐसा वाकया हुआ जिसे देखकर सभी अचंभित रह गए। देखें क्या...  
cabinate minister shrikant sharma stand up and touches the feet of oldman in mathura
तहसील दिवस में शिकायतें सुनते ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा तहसील दिवस में 9:45 बजे पहुंच गए थे। ऐसे में यहां पूरा डीएम और एसएसपी से लेकर पूरा सरकारी अमला मौजूद था।  कैबिनेट मंत्री के सामने तहसील दिवस में काम के बदले में रुपये लिए जाने की कई शिकायतों से अफसरों में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में ऐसे मामलों की जांच के आदेश देकर अफसर डैमेज कंट्रोल में जुटे हुए थे।  तभी एक बुजुर्ग का मंत्री श्रीकांत शर्मा के सामने आगमन हुआ और मंत्री अपनी कुर्सी से खड़े हो गए। 
cabinate minister shrikant sharma stand up and touches the feet of oldman in mathura
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि यह बुजुर्ग कोई और नहीं बल्‍कि ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा के गुरु थे। यह अद्भुत संयोग रहा कि आज गुरुजी अपने शिष्य के समक्ष समस्या के समाधान के लिए आए। इसके बाद एक आदर्श छात्र की तरह श्रीकांत शर्मा ने कुर्सी छोड़कर तुरंत गुरुजी के पैर छुए और आर्शीवाद लिया। इसके बाद ऊर्जा मंत्री मथुरा के डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी से बोले कि ये मेरे गुरुजी हैं, इनका ख्याल रखना।
विज्ञापन
विज्ञापन
cabinate minister shrikant sharma stand up and touches the feet of oldman in mathura
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को ऊर्जा मंत्री की मौजूदगी में सदर तहसील में आयोजित तहसील दिवस का अलग ही रंग नजर आया। यहां विकलांगों को प्रमाणपत्र जारी करने के लिए मेडिकल शिविर लगा था। महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग ने भी अपनी स्टॉल लगाई थी। विद्युत निगम ने एलईडी की बिक्री भी यहां कैंप लगाकर की। 
विज्ञापन
cabinate minister shrikant sharma stand up and touches the feet of oldman in mathura
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा - फोटो : अमर उजाला
तहसील दिवस में करीब पौने चार घंटे तक जनसुनवाई करने के बाद ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि ये जनता की सरकार है। यहां चकबंदी, बिजली, पानी, जमीनों पर कब्जे और कानून व्यवस्था से जुड़ी बड़ी संख्या में शिकायतें आई हैं। इनका निराकरण समय पर अफसर करेंगे। अब सभी प्रोजेक्ट समय पर ही पूरा होंगे। लंबित प्रोजेक्ट के नाम पर बजट बढ़ाकर घपला नहीं होगा। बता दें कि श्रीकांत शर्मा मथुरा सदर सीट से ही भाजपा के विधायक भी हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed