{"_id":"5db004e38ebc3e01506f0401","slug":"mathura-woman-biker-embarks-on-safety-mission-at-four-states","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हेलमेट के लिए जागरूक करेंगीं पूजा, बाइक से करेंगीं चार राज्यों की यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलमेट के लिए जागरूक करेंगीं पूजा, बाइक से करेंगीं चार राज्यों की यात्रा
Thu, 24 Oct 2019 09:26 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 24 Oct 2019 09:26 AM IST
विज्ञापन
जागरुकता के लिए बाइक से निकलीं राइडर पूजा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरुकता समिति महिला प्रकोष्ठ की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष व टैक्स रोड सेफ्टी की ब्रांड एंबेसडर बाइक राइडर पूजा यादव लोगों को हेलमेट के प्रति जागरूक करने के लिए यात्रा पर निकली हैं। उनकी यात्रा दिल्ली, पंजाब हिमाचल होते हुए चार नवंबर को उत्तराखंड में समाप्त होगी।
पूजा यादव
- फोटो : facebook
पूजा यादव ने पिछले एक साल में अपनी रॉयल एनफील्ड थंडरबर्ड पर दस हजार किलोमीटर की यात्रा की है, जिसमें 17 राज्य शामिल हैं पूजा ने पंजाब, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और 34 शहरों में महिलाओं के बीच सड़क सुरक्षा का संदेश फैलाया है।
रोड सेफ्टी की ब्रांड एंबेसडर बाइक राइडर पूजा यादव
- फोटो : facebook
विगत दिवस बाइक राइडर पूजा यादव को एसपी ट्रैफिक डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने झंडी दिखाकर मथुरा कलक्ट्रेट से रवाना किया गया। ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने बताया कि इस राइट का मुख्य उद्देश्य टू व्हीलर चलाने वाले लोगों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक राइडर पूजा यादव
- फोटो : facebook
गौरतलब है कि रोड सेफ्टी को लेकर आज भी लोग जागरूक नहीं है। देश में हर साल हजारों लोगों की मौत दुर्घटना में होती है। सैकड़ों लोग ऐसे हैं जो बिना हेलमेट के अपनी जान खोते हैं। पूजा यादव की ये मुहिम देश में हेलमेट के प्रति जागरुकता के लिए सराहनीय कदम है।
विज्ञापन
अपने साथियों के साथ पूजा यादव
- फोटो : facebook
पूजा के चार राज्यों में होने वाली जागरुकता यात्रा की शुरुआत के दौरान महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्वेता शर्मा, रेखा शर्मा, राहुल शर्मा, हरिबाबू सम्राट, ललिता चौधरी, आरबी चौधरी, हेमंत अग्रवाल, बृजेश शर्मा, प्रदीप शर्मा, मुकेश शर्मा, चंद्र मोहन दीक्षित थे।