फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खत्म हुआ भक्तों का इंतजार, साढ़े पांच माह बाद खुले गोवर्धन के दो प्रमुख मंदिरों के पट

Wed, 02 Sep 2020 11:44 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 02 Sep 2020 11:44 AM IST
विज्ञापन
mathura temples open dates govardhan temples open for devotees
गोवर्धन के दो मंदिरों के पट खुले - फोटो : अमर उजाला

लगभग साढ़े पांच महीने से अपने आराध्य के दर्शन को तरस रहे भक्तों का इंतजार अब खत्म हो गया है। गोवर्धन के गिरिराज तलहटी के प्रमुख तीन मंदिरों में से दो मंदिरों के पट मंगलवार को भक्तों के लिए खोल दिए गए हैं। कोरोना वायरस के कारण मथुरा के सभी मंदिरों के पट भक्तों के लिए बंद कर दिए गए थे। कई मंदिर अभी बंद हैं।  

mathura temples open dates govardhan temples open for devotees
जतीपुरा मुखारविंद मंदिर - फोटो : अमर उजाला
जतीपुरा मुखारविंद मंदिर के मुनीम महेश चंद ने बताया कि भक्तों की आस्था को देखते हुए प्रशासनिक अनुमति की बाद ही मंदिर के पट खोले गए हैं। मंदिरों में कोरोना संक्रमण काल के नियमों के तहत ही सावधानी पूर्वक भक्तों को प्रवेश मिलेगा। 
mathura temples open dates govardhan temples open for devotees
मानसी गंगा मुकुट मुखारविंद मंदिर - फोटो : अमर उजाला
गिरिराज मुकुट मुखारविंद मंदिर मानसी गंगा दसविसा के प्रबंधक मनुऋषि शर्मा ने बताया कि सुबह पांच बजे से शाम नौ बजे मंदिर खोलने के निर्देश दिए हैं। भक्तों की आस्था को देखते हुए मंदिर खोले गए हैं। अभी भक्तों का आवागमन कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
mathura temples open dates govardhan temples open for devotees
दानघाटी मंदिर गोवर्धन - फोटो : अमर उजाला
शिवसेना और ब्रज धाम सेवा संस्थान की विश्राम घाट समीप प्रयागघाट पर मंगलवार को बैठक हुई। इसमें मथुरा वृंदावन के प्राचीन मंदिर के प्रबंधकों ने मंदिर जल्द खोलने की मांग की। 
विज्ञापन
mathura temples open dates govardhan temples open for devotees
बांकेबिहारी मंदिर वृंदावन - फोटो : अमर उजाला
बैठक में आचार्य मनमोहन रामानुज ने कहा कि सभी मंदिर व्यवस्थापक को केंद्र सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार की गाइड लाइन के नियमानुसार सभी मंदिरों को खोला जाना आवश्यक है। व्यापारियों की रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed