फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित होगा ये रेलवे स्टेशन, आईएसओ का मिला प्रमाणपत्र, देखें तस्वीरें

Thu, 14 Nov 2019 10:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 14 Nov 2019 10:05 AM IST
विज्ञापन
Mathura Railway Station Get Iso Certificate
Mathura Junction railway station
मथुरा के रेलवे जंक्शन और कोसीकलां रेलवे स्टेशन को बेहतर यात्री सुविधा प्रदान करने पर आईएसओ 14001 प्रमाण पत्र मिला है। दोनों स्टेशनों पर सफाई, यात्रियों की बेहतर सुविधाएं देने और जागरूकता कार्यक्रमों को बेहतरी से चलाने को लेकर यह प्रमाणपत्र जारी किया गया है।
Mathura Railway Station Get Iso Certificate
मथुरा जंक्शन - फोटो : अमर उजाला
मथुरा जंक्शन से अलवर, आगरा, भरतपुर, दिल्ली, कासगंज को जोड़ने वाली 125 से अधिक यात्री ट्रेन गुजरती हैं। वहीं रोजाना 22 से 25 हजार जनरल टिकट व पांच से सात हजार रिजर्व टिकट धारक यात्री मथुरा स्टेशन से ट्रेन पकड़ते हैं। 
Mathura Railway Station Get Iso Certificate
Mathura Junction railway station - फोटो : अमर उजाला
एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित हो रहे रेलवे जंक्शन पर ऊर्जा बचत, पानी को व्यर्थ बहने से रोकने, हरियाली विकसित करने और साफ सफाई व यात्री सुविधा बढ़ाने तथा कर्मचारियों अधिकारियों के व्यवहार के परीक्षण के बाद छह नवंबर को आईएसओ 14001 प्रमाण पत्र जारी किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mathura Railway Station Get Iso Certificate
मथुरा रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
इसी तरह कोसीकलां रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को डीलक्स टॉयलेट, आरओ का पानी व अन्य बेहतर सुविधा प्रदान करने को लेकर भी आईएसओ 14001 प्रमाण पत्र मिला है। मथुरा-कासगंज, मथुरा-दिल्ली, मथुरा-अलवर, मथुरा-भरतपुर, मथुरा-आगरा, ये पांच रेलवे लाइन मथुरा से जुड़ती हैं।
विज्ञापन
Mathura Railway Station Get Iso Certificate
mathura cantt railway station
रेलवे स्टेशन को इंटरनेशनल स्टेंडर्ड ऑर्गनाइजेशन से प्रमाण पत्र मिला है। यह यात्रियों व कर्मचारियों के बेहतर सहयोग से ही संभव हो सका है। आगे और जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। - एनपी सिंह, स्टेशन डायरेक्टर, जंक्शन रेलवे स्टेशन, मथुरा
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed