फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुलासाः नौकर ने इस वजह से सरिया मारकर सोडा फैक्टरी मालिक को उतारा था मौत के घाट

Thu, 19 Sep 2019 10:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 19 Sep 2019 10:03 AM IST
विज्ञापन
Mathura Police Busted Murder Case of Soda Factory Owner
सोडा कारोबारी की हत्या के खुलासे के दौरान परिवार - फोटो : अमर उजाला
चार दिन पूर्व हुई सोडा कारोबारी दिनेश गुप्ता की हत्या का भले ही पुलिस ने खुलासा कर दिया हो, लेकिन कारोबारी के घर वालों को उसके खुलासे पर यकीन नहीं हो रहा। दिनेश के परिजनों का मानना है कि अकेला नौकर दिनेश की हत्या नहीं कर सकता। इसके लिए पीछे किसी दूसरे का ही दिमाग है। इस हत्याकांड के मुख्य अभियुक्तों को पुलिस बचा रही है।
Mathura Police Busted Murder Case of Soda Factory Owner
पुलिस ने पकड़ा हत्यारोपी नौकर - फोटो : अमर उजाला
हत्याकांड के खुलासे का दावा करने वाली पुलिस का कहना है कि पंद्रह सितंबर को दोपहर में 2:30 बजे ही सोडा कारोबारी दिनेश गुप्ता की उनके नौकर जगन निवासी ग्राम बहिन थाना रायगंज जिला उत्तरी दिनाजपुर पश्चिम बंगाल ने सरिया प्रहार कर हत्या कर दी थी। जगन 35 साल से दिनेश गुप्ता के यहां काम कर रहा था। बताया कि जब वह 15 साल का था, तभी से काम कर रहा था और विश्वासपात्र था। 
Mathura Police Busted Murder Case of Soda Factory Owner
धरने पर बैठे व्यापारी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
कारोबारी के परिवार के मानव व रिश्तेदार गोपाल, कृष्णा व मित्र शैलेश अग्रवाल ने बताया कि जगन अकेला दिनेश की हत्या नहीं कर सकता। हत्या के दौरान दो तीन साथी और रहे हैं और किसी ने उसे दिनेश की हत्या करने के लिए उकसाया है। उकसाने वालों व हत्या में शामिल रहे लोगों को गोविंद नगर पुलिस साफ बचा रही है और पूरा ठीकरा अकेले नौकर जगन पर ही फोड़ दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mathura Police Busted Murder Case of Soda Factory Owner
विरोध में छत्ता बाजार बंद (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
जगन पत्नी के इलाज के लिए पैसे की मांग कर रहा था। बार बार गुहार लगाई गई थी। पत्नी के ब्रेस्ट कैंसर हो गया है। चिकित्सक ने बोला था कि यदि पांच-छह दिन में ऑपरेशन नहीं हुआ तो पत्नी मर जाएगी। पुलिस का दावा है कि दिनेश ने पैसे देने से इनकार कर दिया और कह दिया कि तेरी पत्नी मरती है तो मर जाए। इसी बात को जगन दिल पर ले गया और दिनेश को मारने का इरादा कर लिया। दिनेश को मारने के बाद उसकी जेब से चॉबी निकाल ली और अलमारी से रुपये निकाल लिए।  दिनेश गुप्ता की हत्या से पहले जगन को भरोसा था कि उसका मालिक उसे पैसे जरूर दे देगा। इसी भरोसे पर उसने पश्चिम बंगाल जाने को 19 सितंबर का रिजर्वेशन करा लिया था।
विज्ञापन
Mathura Police Busted Murder Case of Soda Factory Owner
विरोध में छत्ता बाजार बंद (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
सोडा कारोबारी की हत्या में पुलिस का दावा है कि नौकर जगन ने 15 सितंबर को दिनेश गुप्ता को बताया कि अंदर मोटर नहीं चल रही है। कुछ खराबी है, उसे थोड़ा देखने को कहा। इस दौरान अंधेरा होने के चलते दिनेश ने मोबाइल की टॉर्च जलाई तो और नीचे झुककर देखने लगे, तभी जनक ने सिर पर सरिया से प्रहार कर हत्या कर दी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed