वृंदावन में दो बुजुर्ग महिलाओं के साथ घर मे घुसकर मारपीट और लाखों की लूट की वारदात को अंजाम देने वाली नौकरानी सहित तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बदमाशों के पास 1.28 लाख नगद और दो किलो छह सौ तीस ग्राम चांदी का सामान बरामद किया है। वारदात के 24 घंटे के दौरान बदमाशों को पकड़ने पर एसएसपी ने वृंदावन पुलिस टीम को इनाम देने की घोषणा की है।
2 of 5
लूट की घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार की रात वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के अठखम्भा क्षेत्र में बुजुर्ग महिला प्रेमलता अग्रवाल के घर में दो अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट करते हुए लाखों रुपये की लूट की थी। राघव सराफ पुत्र कृष्ण कुमार सराफ निवासी सेक्टर-7 सी फरीदाबाद हरियाणा ने इस वारदात की रिपोर्ट दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक वृंदावन संजीव दुबे ने अपनी टीम के साथ वारदात को अंजाम देने वाले तीन लोगों को चंद घंटों बाद ही गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
3 of 5
लूट के बाद का दृश्य
- फोटो : अमर उजाला
पकड़े गए लोगों में प्रतीक गौड उर्फ कृष्णा उर्फ कन्नू पुत्र स्व हेमंत गौड निवासी छत्ता गली अठखम्भा, राज चतुर्वेदी उर्फ नानू पुत्र स्व सतीश चतुर्वेदी निवासी राधाबल्लभ घेरा अठखम्भा वृंदावन और नौकरानी राधा उर्फ कोमल पत्नी कृष्णा सिंह निवासी सारावटी चाराली थाना वोरावारी जनपद वास्क असम शामिल हैं। इनके पास से पुलिस ने 1,28,200 रुपये और सफेद धातु (चांदी) के थाली, गिलास, बेला, कटोरी, कलश आदि सामान वजन दो किलो छ: सौ तीस ग्राम और अन्य सामान की भी बरामदगी की है।
4 of 5
लूट की वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधीक्षक शहर ने बताया कि वारदात की विवेचना और पूछताछ के दौरान प्रकाश में आया कि पीड़िता के घर काम करने वाली नौकरानी अभियुक्त राधा राधा उर्फ कोमल ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर इस लूट की वारदात को अंजाम दिलाया था।
5 of 5
पुलिस ने बरामद की लूट की रकम
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी ने बताया कि खुलासा करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे, उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार शर्मा चौकी प्रभारी बांके बिहारी होराम सिंह सहित मोहित धामा, अमित अधाना, रजनी वर्मा को दस हजार रुपये नगद इनाम देने की घोषणा की है।