फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सैनिकों की शहादत पर कान्हा की नगरी में चीन के खिलाफ फूटा आक्रोश, जलाए राष्ट्रपति के पोस्टर

Wed, 17 Jun 2020 04:13 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 17 Jun 2020 04:13 PM IST
सार

युवक-युवतियों ने जलाए चीनी राष्ट्रपति के पोस्टर

विज्ञापन
Mathura People Burnt Effigy Of Chinese President Boycott Made In Chaina
समता फाउंडेशन ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका - फोटो : अमर उजाला
गलवान घाटी में चीनी सैनिकों द्वारा की गई हिंसक झड़प में शहीद हुए सैनिकों के लिए लोगों में सम्मान उमड़ रहा है। वहीं चीन के प्रति लोगों में आक्रोश व्याप्त है। भारतीय सैनिकों की शहादत और चीन की कायरतापूर्ण हरकत के खिलाफ मथुरा में बुधवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया गया।
Mathura People Burnt Effigy Of Chinese President Boycott Made In Chaina
चीन का विरोध करते समता फाउंडेशन के लोग - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को समता फाउंडेशन के पदाधिकारी भूतेश्वर चौराहे पर एकत्रित हुए। यहां सभी ने चीनी सामान का बहिष्कार करने का एलान किया। लोगों से अपील की गई कि वे स्वदेशी अपनाएं और चीन का बहिष्कार करें। लोगों ने हाथों में चीनी सरकार हाय-हाय और चीनी राष्ट्रपति मुर्दाबाद के पोस्टर लेकर विरोध व्यक्त किया।
 
Mathura People Burnt Effigy Of Chinese President Boycott Made In Chaina
चीनी राष्ट्रपति के पोस्टर जलाए - फोटो : अमर उजाला
समता फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने भारतीय सैनिकों की शहादत पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और चीन के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला फूंका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mathura People Burnt Effigy Of Chinese President Boycott Made In Chaina
चीन के राष्ट्रपति के पोस्टर जलाकर विरोध व्यक्त किया - फोटो : अमर उजाला
युवाओं में भी चीन के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। खजानी वीमेंस इंस्टीट्यूट में युवाओं और युवतियों ने एकत्रित होकर भारतीय शहीद सैनिकों को नमन किया। छात्राओं ने चीन के राष्ट्रपति के पोस्टर जलाकर विरोध व्यक्त किया।

पूर्व सैनिकों में आक्रोशः बोले- चीन की भाषा में जवाब देने के लिए भारतीय सैनिकों को मिले खुली छूट
विज्ञापन
Mathura People Burnt Effigy Of Chinese President Boycott Made In Chaina
युवाओं ने किया चीन का विरोध - फोटो : अमर उजाला
पोस्टर जलाने के दौरान खजानी वीमेंस इंस्टीटूट की छात्रा शिप्रा राठी, शोभित माहेश्वरी, रेनू डे, आयुषी मेहरोत्रा, मोहिनी भाटिया, नेहा गर्ग, सुजाता सिंह, हर्षिता वर्मा, दीपक शर्मा, बबली और राधा ने चीन के सामान का बहिष्कार करने का संकल्प लिया। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed