मथुरा जिले के नंदगांव स्थित नंदबाबा मंदिर में नमाज के मामले को लेकर आक्रोश थम नहीं रहा। मंगलवार की सुबह स्थानीय युवाओं का आक्रोश फूट पड़ा। मंदिर के द्वार नंबर दो पर युवाओं ने सेवायतों के विरोध में नारेबाजी की। उनकी मांग थी कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। पुलिस ने समझा-बुझाकर युवाओं को लौटाया। प्रदर्शन के चलते करीब 10 मिनट तक मंदिर के पट बंद रहे।
2 of 5
मंदिर परिसर में नमाज अदा करते मुस्लिम यात्री (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि 29 अक्तूबर को नंदगांव स्थित नंदबाबा मंदिर में दो मुस्लिम यात्री फैजल खान और मोहम्मद चांद अपने दो साथी आलोक रतन एवं नीलेश गुप्ता के साथ आए थे। चारों ने मंदिर में दर्शन किए। आरोप है कि इस दौरान फैजल और मोहम्मद चांद ने सेवायतों की बिना अनुमति और जानकारी के मंदिर में नमाज अदा की थी।
3 of 5
पुलिस ने फैजल को किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
नंदबाबा मंदिर में नमाज अदा करते फैजल खान और मोहम्मद चांद के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो आक्रोश फैल गया। सेवायत कान्हा गोस्वामी ने चारों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। सोमवार को इस मामले में पुलिस ने दिल्ली निवासी फैजल खान को गिरफ्तार कर लिया। अन्य तीन की तलाश जारी है।
4 of 5
युवाओं को समझाते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार करीब 10 बजे कई युवा नंदबाबा मंदिर के द्वार नंबर-दो पर पहुंच गए। युवाओं को देख मंदिर प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में सेवायतों ने मंदिर के पट बंद कर दिए।
5 of 5
मंदिर के बाहर पुलिस और युवाओं की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
नमाज प्रकरण को लेकर मंदिर के सेवायतों की लापरवाही के खिलाफ स्थानीय युवाओं ने नारेबाजी की। इस दौरान युवाओं ने निष्पक्ष जांच की मांग की। वहां मौजूद दरोगा चंद्रमोहन ने युवाओं को समझा बुझाकर लौटा दिया। आक्रोश को देखते हुए नंदबाबा मंदिर की सुरक्षा में पुलिस फोर्स बढ़ा दी गई है।