{"_id":"5cb82e30bdec2213e43a66ef","slug":"mathura-lok-sabha-election-2019-live-voting-update-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"#VoteKaro ब्रज में दिखी मतदान की बहार, वोट के लिए लंबी लंबी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#VoteKaro ब्रज में दिखी मतदान की बहार, वोट के लिए लंबी लंबी कतार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 18 Apr 2019 06:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पत्नी चारू चौधरी के साथ मतदान के बाद जयंत चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ब्रज में मतदान के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कई स्थानों पर लंबी लंबी कतारें थीं। लोग खुद तो मतदान के लिए निकले साथ ही अपने आस पड़ोस वालों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान रालोद नेता जयंत चौधरी ने अपनी पत्नी चारू चौधरी के साथ मतदान किया।
2 of 5
मतदान करने जातीं वृद्घ महिला
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा में गुरुवार की सुबह लोग रोज से कुछ ही जल्दी ही उठ गए। हर किसी को वोट डालने की जल्दी थी। लोगों ने पड़ोसी को भी जगाया और चाय पीकर निकल पड़े अपना वोट डालने के लिए। रास्ते में जिसने भी टोका, भइया सुबह-सुबह निकल पड़े, तो लोग हंस कर बोले, भइया...आज तो नाश्ता भी वोट डालने के बाद ही करेंगे।
3 of 5
मतदान करने जातीं मुस्लिम महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
उधर, बूथों पर साढ़े छह-सात बजे से ही लोगों की लाइन शुरू हो गई थी। मौसम भी बढ़िया था, ठंडी ताजी हवा में हर कोई पहले वोट डालना चाह रहा था। इसमें युवा तो सबसे आगे थे। महिलाओं ने भी लोकतंत्र के पर्व में बढ़-चढ़कर भागीदारी दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मतदान के लिए लंबी कतार
- फोटो : अमर उजाला
दोस्तों की टोली के साथ मस्ती करते बूथ पर पहुंच रहे थे। ये जमाना सेल्फी और व्हाट्सएप का है सो वोट डालने से पहले और वोट डालने के बाद काका-काकी ही नहीं मम्मी-पापा और फैमली के साथ लोगों ने एक-दूसरे से अपनी सेल्फी और ग्रुप फोटो भी खूब शेयर की।
विज्ञापन
5 of 5
पहला वोट डाल कर स्याही दिखातीं युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
सखी बूथ पर जहां वोट डलवाने के लिए महिला कर्मचारियों को ही तैनात किया गया था वहां भी सुबह से भीड़ रही। लगभग हर पोलिंग बूथ पर नजारा कुछ ऐसा रहा कि सुबह नौ बजते-बजते लंबी-लंबी लाइनें लग गई थीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।