फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सांसद कठेरिया के स्वागत को उमड़े भाजपाई, थम गई आगरा की लाइफ लाइन

Wed, 07 Jun 2017 03:20 PM IST
टीम डिजिटल आगरा
टीम डिजिटल आगरा Updated Wed, 07 Jun 2017 03:20 PM IST
विज्ञापन
massive jam in agra during BJP MP ramshankar katheria welcome
सांसद रामशंकर कठेरिया का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय अनूसूचित जा‌ति आयोग (एनसीएससी) का अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आगरा पहुंचे सांसद रामशंकर कठेरिया के स्वागत में भाजपाइयों को हुजूम उमड़ा पड़ा। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से लेकर शहर की लाइफ लाइन एमजी रोड पर उनके भव्य स्वागत की तैयारियां की गई थीं। ऐसे में जब कठेरिया वहां से गुजरे तो एमजी रोड पर भारी जाम लग गया। 

massive jam in agra during BJP MP ramshankar katheria welcome
सांसद रामशंकर कठेरिया का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि आगरा से भाजपा सांसद डा. रामशंकर कठेरिया को भारत सरकार ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष बनाया है। उनका यह दर्जा भारत सरकार में कैबिनेट मंत्री के बराबर है। ऐसे में आगरा में सांसद समर्थकों और भाजपाइयों में खुशी की लहर थी। 
massive jam in agra during BJP MP ramshankar katheria welcome
सांसद रामशंकर कठेरिया का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
आज बुधवार सात जून को सांसद को आगरा आना था। ऐसे में उनके जोरदार स्वागत की तैयारियां पार्टी पदाधिकारियों की ओर से की गईं। भगवान टाकीज से लेकर आगरा कैंट रेलवे स्टेशन तक भाजपाइयों ने कठेरिया के स्वागत वाले बैनर-पोस्टर और भाजपाई झंडों से शहर ‌को पाट दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
massive jam in agra during BJP MP ramshankar katheria welcome
सांसद रामशंकर कठेरिया का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को कैंट स्टेशन पर भी उनके स्वागत को भारी भीड़ जमा हो गई। आगरा के सभी विधायक, जिला व महानगर इकाई के पदाधिकारी व हजारों कार्यकर्ता आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। ऐसे में कैंट स्टेशन पर भी अफरातफरी की स्थिति हो गई। 
 
विज्ञापन
massive jam in agra during BJP MP ramshankar katheria welcome
सांसद रामशंकर कठेरिया का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
सांसद कठेरिया के ट्रेन से स्टेशन पर पहुंचते ही भाजपाइयों ने उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया। इसके बाद करीब 40 फुट लंबे रथ पर सवार होकर एसीएससी के अध्यक्ष सांसद कठेरिया कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते हुए निकले। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed