{"_id":"59366a964f1c1b361d9c8684","slug":"in-agra-private-doctors-are-on-strike-and-government-hospitals-are-in-bad-condition","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हड़ताल पर निजी डाक्टर, दम तोड़ गईं सरकारी व्यवस्थाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल पर निजी डाक्टर, दम तोड़ गईं सरकारी व्यवस्थाएं
Tue, 06 Jun 2017 02:10 PM IST
टीम डिजिटल आगरा
टीम डिजिटल आगरा
Updated Tue, 06 Jun 2017 02:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
एसएन मेडिकल कालेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन अपनी 14 सूत्रीय मांगों के लिए आज देश भर में हड़ताल पर है। ऐसे में इमरजेंसी सेवाओं का भी बहिष्कार किया गया है। आगरा में भी सुबह तोता के ताल स्थित आईएमए कार्यालय पर चिकित्सक धरना दे चुके हैं। इसके बाद डीएम को ज्ञापन दिया जाना है।
2 of 6
डाक्टरों की हड़ताल
- फोटो : अमर उजाला
लेकिन निजी डाक्टरों की हड़ताल के चलते आगरा में मरीजों का बुरा हाल है। फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा जिले में भटकने के बाद मरीज आगरा आए तो यहां भी डाक्टरों के क्लीनिक के बाहर भटकते रहे। 45 डिग्री तापमान और 13 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही लू में तीमारदार भी परेशान रहे।
3 of 6
एसएन मेडिकल कालेज
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि मंगलवार की हड़ताल के चलते सरकारी अस्पतालों में पहले ही अलर्ट जारी हो गया था। सोमवार को आगरा के एसएन मेडिकल कालेज की प्राचार्य डा. सरोज सिंह ने बताया कि ओपीडी में पूरी व्यवस्था है। इमरजेंसी के स्टाफ को भी आगाह कर दिया है। लेकिन, सुबह होते ही उनके दावे खोखले साबित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
एसएन मेडिकल कालेज
- फोटो : रामेश्वर दास
एसएन इमरजेंसी में व्यवस्थाओं का ये आलम रहा कि बस इंसानियत का जनाजा ही निकल गया। मंगलवार को एसएन इमरजेंसी के बाहर एक लाश सुबह से पड़ी रही लेकिन अस्पताल के किसी स्टाफ का इस ओर ध्यान नहीं गया। हालांकि सोमवार को जो दृश्य एसएन मेडिकल कालेज में दिखा, उसके बाद तो मंगलवार को भी कुछ उम्मीद की ही नहीं जा सकती थी।
विज्ञापन
5 of 6
एसएन मेडिकल कालेज
- फोटो : प्रशांत कुमार
सोमवार को एसएन मेडिकल कालेज में ही तीमारदार अपने मरीज को खुद स्ट्रेचर पर ढोकर ले जा रहे थे। उनसे पूछा गया तो बोले एक्सरे कराना है। कोई स्टाफ लाने को तैयार नहीं हुआ तो खुद ही स्ट्रेचर खींच कर ले आए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।