फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा: थम गई हाईवे पर वाहनों की रफ्तार, लपटों को देखकर सहमे लोग, देखें तस्वीरें

Tue, 08 Sep 2020 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 08 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Massive Fire In Sikandra Toplast Chemical Factory Update
सिकंदरा स्थित फैक्टरी में लगी भीषण आग की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे सब्जी मंडी के समीप टोप्लास्ट और आगरा केमिकल नाम से दो फैक्टरी हैं। इन्हीं दोनों फैक्टरियों में सोमवार दोपहर दो बजे आग लग गई। फैक्टरियों से उठता धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा है। हाईवे पर वाहनों को रोक दिया गया, लोग सहम गए। आगरा केमिकल और टॉपलास्ट फैक्टरी में लगी आग के मामले में दमकल के अधिकारी जांच कर मालूम करेंगे कि लपटों के फैलने के पीछे कोई लापरवाही तो नहीं रही। दरअसल, सवाल यह उठ रहा है कि आग पर शुरू में ही फैक्टरी के कर्मचारी काबू क्यों नहीं कर सके और फैक्टरी में मौजूद अग्निशमन यंत्रों से आग क्यों नहीं बुझी।
Massive Fire In Sikandra Toplast Chemical Factory Update
आग के खौफ से दुकानों से गैस सिलिंडर ले जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
इससे अहम सवाल यह है कि गलत रसायन आपस में कैसे मिला दिए गए क्योंकि  केमिकल फैक्टरी के कर्मचारियों को रसायनों की पहचान का विशेष रूप से प्रशिक्षण दिया जाना अनिवार्य है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अक्षय रंजन शर्मा ने बताया कि फिलहाल आग लगने के कारण का पता नहीं लगा है। जांच से ही इसका पता चलेगा। फैक्टरी में आग बुझाने के कितने उपकरण थे और कर्मचारियों को आखिरी बार आग बुझाने का प्रशिक्षण कब दिया गया था, इसे भी दिखवाया जाएगा। 

संबंधित खबर- आगरा : केमिकल फैक्टरियों में लगी भीषण आग, आसपास के घर खाली कराए गए, सेना से मांगी गई मदद
 
Massive Fire In Sikandra Toplast Chemical Factory Update
फैक्टरी में लगी भीषण आग का धुंआ आसमान में दिखता हुआ - फोटो : अमर उजाला
17 साल पहले भी लगी थी आग
आगरा केमिकल फैक्टरी में 17 साल पहले 2003 में भी आग लगी थी। हालांकि वह छोेटी आग थी। उस पर कुछ ही देर में काबू पा लिया गया था। फैक्टरी की स्थापना 42 साल पहले हुई। 6000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल वाली फैक्टरी को लाइसेंस इस शर्त पर मिला था इसमें बिजली कनेक्शन नहीं होगा। 
आगरा केमिकल फैक्टरी में साझीदार राजेंद्र शर्मा का कहना है कि अभी यह नहीं मालूम चला है कि आग लगने की क्या वजह रही? हो सकता है कि रसायनों के बीच कोई क्रिया हुई हो जिससे आग लगी हो। फैक्टरी में आग बुझाने के उपकरण मौजूद थे, इनका इस्तेमाल भी किया गया लेकिन आग तेजी से फैली, इस कारण बुझ नहीं पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Massive Fire In Sikandra Toplast Chemical Factory Update
आग लगने के बाद बाहर सुरक्षित निलके फैक्टरी कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
फैक्टरी में रसायनों को आपस में मिलाकर नया रसायन बनाने का काम चल रहा था। तभी कर्मचारी छोटू आया। उसने एक ड्रम से केमिकल निकाला और दूसरे में डाल दिया। शायद उससे कुछ गलत हो गया, क्योंकि अगले ही पल धमाके साथ ड्रम फट गया और आग लग गई। हम तेजी से पीछे हटे। देखते ही देखते केमिकल की केन और ड्रमों ने आग पकड़ ली और लपटें फैलती चली गईं... यह कहना है कि केमिकल फैक्टरी के कर्मचारी संतोष, विष्णु, बबलू, सूरज, सनी, तेजपाल, जितेंद्र और बांकेबिहारी का। ये आग लगने के समय वहां मौजूद थे।
विज्ञापन
Massive Fire In Sikandra Toplast Chemical Factory Update
केमिकल फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
सूरज ने बताया कि आग बहुत तेजी से फैली और इतनी ही तेजी से दहशत। दोनों फैक्टरी में कुल 150 कर्मचारी मौजूद थे। 140 बाहर निकल आए और 200 मीटर दूर जाकर खड़े हो गए।  दस कर्मचारी आग बुझाने की कोशिश में लग गए। बाद में अन्य कर्मचारी भी पहुंच गए लेकिन आग फैलती ही चली गई और दूसरी फैक्टरी में पहुंच गई।

ज्वलनशील रसायनों से फैली आग
फैक्टरी में जूतों के निर्माण में काम आने वाले रसायन रखे थे। ये बेहद ज्वलनशील होते हैं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अक्षय रंजन शर्मा ने बताया कि इन रसायनों के कारण ही आग तेजी से फैली और बुझाने में देरी लगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed