{"_id":"5f7d65d32e5b0a45f41ba231","slug":"martyr-virendra-yadav-cremated-in-village","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उग्रवादियों के हमले में शहीद वीरेंद्र यादव का राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार, बड़े बेटे ने दी मुखाग्नि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उग्रवादियों के हमले में शहीद वीरेंद्र यादव का राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार, बड़े बेटे ने दी मुखाग्नि
Wed, 07 Oct 2020 12:34 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 07 Oct 2020 12:34 PM IST
विज्ञापन
शहीद वीरेंद्र यादव का फाइल फोटो और सेना के जवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरुणाचल प्रदेश में उग्रवादियों के हमले में शहीद हुए वीरेंद्र सिंह यादव को पैतृक गांव मैनपुरी जनपद के नानामऊ में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। आगरा कैंट से पहुंची सेना की टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। शहीद के बड़े बेटे बबलू यादव ने पिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक आदि ने शहीद को श्रद्धांजलि दी।
शहीद वीरेंद्र का पार्थिव शरीर
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले के जयरामपुर थाना क्षेत्र के गांव टेंगमो के पास रविवार सुबह करीब 9:40 बजे उग्रवादियों द्वारा किए गए हमले में असम राइफल्स के जवान कुरावली थाना क्षेत्र के गांव नानामऊ निवासी 52 वर्षीय वीरेंद्र सिंह यादव शहीद हो गए थे।
शहीद के बड़े बेटे बबलू यादव ने पिता को मुखाग्नि दी
- फोटो : अमर उजाला
शहीद का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह गांव पहुंचा। उनकी शहादत पर सभी को गर्व था, दूर-दूर से शहीद के पार्थिव शरीर के दर्शन करने के लिए लोग पहुंचे। पूरे गांव में शहीद के नाम के नारे लगे। भारत माता की जयकार भी हुई। राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद वीरेंद्र यादव के परिजन और रिश्तेदार
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अरुणाचल प्रदेश में शहीद हुए असम राइफल्स के जवान को श्रद्धांजलि दी। मंगलवार को उन्होंने परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की घोषणा की। साथ ही जिले की एक सड़क का नामकरण शहीद के नाम करने की बात कही।
विज्ञापन
जवान का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
शहीद जवान को मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने परिवार को 50 लाख रुपये और एक सदस्य को नौकरी देने की घोषणा की है। बुधवार को पार्थिव शरीर की अंत्येष्टि राजकीय सम्मान के साथ की गई। -महेंद्र बहादुर सिंह, डीएम।