फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रातभर ससुराल की चौखट पर बैठी रही विवाहिता, सास ने नहीं खोला दरवाजा, पति ने भी मुंह फेरा

Mon, 16 Dec 2019 11:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 16 Dec 2019 11:10 AM IST
विज्ञापन
married women protest on gate of in-laws house in agra
ससुराल की चौखट पर धरना - फोटो : अमर उजाला
आगरा में एक बहू ने अपनी ससुराल के गेट पर धरना दिया। बहू का आरोप है कि पति साथ नहीं रखना चाहता है। चार महीने पहले उसे मायके में छोड़ आया था। अब वो घर आई तो सास ने घुसने नहीं दिया। रविवार को पुलिस ने पति से बात की। पति का कहना था कि पत्नी ने दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करा रखा है। ऐसे में उसे साथ नहीं रख सकते थे। काफी समझाने पर भी दोनों पक्षों में समझौता नहीं हो सका।
Trending Videos
married women protest on gate of in-laws house in agra
पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला
मोती कटरा निवासी पूजा उर्फ श्रद्धा की शादी 29 अप्रैल 2018 को अलका पुरी, जगदीशपुरा निवासी सौरभ नीलम से हुई थी। सौरभ की शाहगंज में जूता फैक्टरी है। पूजा का आरोप है कि शादी के चार महीने बाद ही पति ने उत्पीड़न शुरू कर दिया। रक्षाबंधन पर उसे मायके में छोड़ दिया। इसके बाद वापस लेने नहीं आया। इस पर वो ससुराल गई। मगर, ससुराली घर पर ताला लगाकर जा चुके थे।
married women protest on gate of in-laws house in agra
पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला
पूजा चार महीने से ससुराल के चक्कर काट रही थी। शनिवार रात को ससुरालियों के घर में आने की सूचना पर पूजा भी पहुंच गई। मेन गेट से अंदर तो चली गई। मगर, सास ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला। इस पर पुलिस को बुलाया, लेकिन सास ने दरवाजा खोलने से इंकार कर दिया। पूजा घर में गेट पर ही बैठी रही। पूरी रात वहीं पर गुजारी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
married women protest on gate of in-laws house in agra
मकान को बंद दरवाजा - फोटो : अमर उजाला
रविवार को पुलिस ने पति से संपर्क किया। वो अपने रिश्तेदार के यहां पर था। उसने घर आने से इंकार कर दिया, लेकिन अलकापुरी चौकी पर पहुंच गया। पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया। उसने बताया कि पत्नी ने दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करा रखा है। इसमें चार्जशीट लग चुकी है। मामला कोर्ट में चल रहा है। पत्नी केस वापस लेगी तभी वो उसे घर में रखेगा। 
विज्ञापन
married women protest on gate of in-laws house in agra
धरने पर बैठी विवाहिता - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत की। मगर, पूजा पक्ष ने समझौता करने से इंकार कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिला और उसके पति के परिवारवाले आए थे। दोनों में बातचीत हुई है। मगर, समझौता नहीं हो सका।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed