फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सालाना सौ करोड़ की कमाई, फिर भी ताज के संरक्षण में लापरवाही, दरकने लगे मुख्य गुंबद के पत्थर

Fri, 13 Dec 2019 04:50 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 13 Dec 2019 04:50 PM IST
विज्ञापन
marble stones broken of Taj Mahal due to negligence in conservation
ताजमहल का मुख्य गुंबद - फोटो : अमर उजाला
दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारतों में शुमार ताजमहल के संगमरमरी पत्थर दरकने लगे हैं। कलाकृतियों से लेकर इबारत तक के पत्थर झड़कर निकल गए हैं। खंभों के पत्थर भी नीचे से अपनी जगह छोड़ गए हैं। धवल सफेद इमारत पर ये दाग की तरह चमक रहे हैं।
marble stones broken of Taj Mahal due to negligence in conservation
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के निर्माण को 370 साल हो गए हैं। ऐेसे में इसमें लगे संगमरमरी पत्थरों को संरक्षण की अधिक आवश्यकता है। सफेद पत्थरों की क्लीनिंग और संरक्षण के कार्य लगातार चलते रहते हैं लेकिन भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग इस पर अपेक्षित ध्यान नहीं दे पा रहा।
marble stones broken of Taj Mahal due to negligence in conservation
कई जगह मुख्य गुंबद के पत्थर टूटे - फोटो : अमर उजाला
यही वजह कि स्मारक के दूसरे हिस्सों की तरह से अब मुख्य गुंबद के पत्थर भी जगह-जगह से झड़ने लगे हैं। ये दूर से ही दिखाई दे रहे हैं। मुख्य गुंबद के मुख्य प्रवेश द्वार की आर्च पर अरबी में लिखी इबारत के काले पत्थर भी निकल गए हैं। मार्बल पत्थर पर तराशी गईं फूल-पत्तियों की आकृति भी बिगड़ गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
marble stones broken of Taj Mahal due to negligence in conservation
ताजमहल की उत्तर-पश्चिम मीनार - फोटो : अमर उजाला
यमुना की गंदगी में पनपे कीड़ों ने एक बार फिर से संगमरमरी ताजमहल को दागदार कर दिया है। नदी में पानी कम और सिल्ट ज्यादा है। इसमें गोल्डी काइरोनोमस नाम का कीड़ा पनपता है। हवा के साथ ये कीड़े स्मारक की दीवारों तक पहुंच रहे हैं। हालांकि पिछले दिनों एएसआई की रसायन शाखा ने इसे साफ किया लेकिन कई जगह अभी भी इसके निशान बाकी हैं।
विज्ञापन
marble stones broken of Taj Mahal due to negligence in conservation
पत्थर टूटने से बने रहे निशान - फोटो : अमर उजाला
ताज का दीदार करने आना वाला पर्यटक मुख्य स्मारक पर फोटोग्राफी किए बिना रह नहीं सकता। संगमरमरी स्मारक से बने इस नायाब नमूने को अपने कैमरे में कैद करने की यहां होड़ सी लगी रहती है। मगर, फोटो में अब यह बदहाल स्मारक नजर आने लगा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed