फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विदेशी चित्रकारों ने कैनवास पर बिखेरे खूबसूरती के रंग, तस्वीरें देख लोग बोले- वाह ताज

Fri, 13 Dec 2019 11:48 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 13 Dec 2019 11:48 AM IST
विज्ञापन
foreign artists make painting of Taj Mahal in mehtab bagh Agra
ताजमहल की तस्वीर बनाते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
आगरा में यमुना किनारे महताब बाग में विदेशी चित्रकारों ने कैनवास पर ताजमहल का आकर्षक चित्र बनाकर अपनी भावनाओं को प्रदर्शित किया। किसी ने यमुना के साथ ताज का चित्र बनाया तो किसी ने धवल सफेद स्मारक के ऊपर पक्षी उड़ते हुए उकेरे। कैनवास पर ताज की खूबसूरती रंगों में बिखर गई।   
foreign artists make painting of Taj Mahal in mehtab bagh Agra
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
12 से अधिक देशों से 35 प्रतिनिधि बृहस्पतिवार को आगरा भ्रमण पर आए थे। सुबह ताजमहल के दीदार के बाद ये प्रतिनिधि यमुनापार स्थित महताब बाग पहुंचे। पहले तो उन्होंने यहां से संगमरमरी ताजमहल का दीदार किया। बाद में उन्होंने कैनवास पर ताज को उकेरना शुरू किया। 
foreign artists make painting of Taj Mahal in mehtab bagh Agra
महताब बाग में ताजमहल की तस्वीर बनाते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
चित्रकारों ने कैनवास में रंग भरके इसे और आकर्षक बनाया। ये प्रतिनिधि पेंटिंग का सभी सामान अपने साथ लेकर आए थे। सफेद कागज, कलर, पेंसिल आदि से ताज की खूबसूरत तस्वीरें बनाईं। इसमें कनाडा, इटली, थाईलैंड, चीन, इरान, रूस, पोलैंड आदि देशों के प्रतिनिधि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
foreign artists make painting of Taj Mahal in mehtab bagh Agra
बाह में पेटिंग बनाते विदेशी चित्रकार - फोटो : अमर उजाला
उधर, बाह में आईडब्ल्यूएस इंडिया की मेजबानी में आयोजित ओलंपियार्ट दिल्ली में प्रतिभाग करने आए 21 देशों के 70 चित्रकारों ने आगरा, चंबल सफारी जरार और बटेश्वर में पेंटिंग बनाई। इन्होंने बटेश्वर की मंदिर शृंखला को अद्भुत और चंबल सफारी को खूबसूरत बताया। कहा कि चंबल की वादियां धरती का स्वर्ग हैं। 
विज्ञापन
foreign artists make painting of Taj Mahal in mehtab bagh Agra
बाह में पेटिंग बनाते विदेशी चित्रकार - फोटो : अमर उजाला
आईडब्ल्यूएस के फाउंडर प्रेसीडेंट टर्की के अतानुर डोगन ने बताया कि बटेश्वर और चंबल सफारी का आयोजन ओलंपियार्ट के इतिहास का सबसे खूबसूरत आयोजन रहा। यहां की प्राकृतिक सुंदरता आश्चर्यजनक है। बटेश्वर की मंदिर शृंखला का आचमन कर बहती यमुना नदी का नजारा वाकई अद्भुत है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed