{"_id":"5c3c1a0cbdec22737361a9f0","slug":"marathi-folk-singers-performs-geet-ramayan-at-agra-university","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ताजनगरी में गूंजी मराठी गीत रामायण, कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुति, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजनगरी में गूंजी मराठी गीत रामायण, कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुति, देखें तस्वीरें
Mon, 14 Jan 2019 10:41 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 14 Jan 2019 10:41 AM IST
विज्ञापन
गीत रामायण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र सरकार के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान का अनुबंध हुआ है। इसी कड़ी में आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के जेपी सभागार में दो दिवसीय मराठी ‘गीत रामायण’ का आयोजन किया गया है। पहले दिन महाराष्ट्र के चर्चित गायक आनंद माडगूलकर और श्रीधर फड़के की प्रस्तुति से श्रोता आनंदित हो उठे। ‘स्वये श्री रामप्रभू एकती कुश-लव रामायण गाती’, ‘पराधीन आहे जगती पुत्र मानवाचा’, ‘दशरथा घे हे पायसदान’ सहित कुल 154 गीत गाए।
गीत रामायण
- फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र्र के प्रसिद्ध साहित्यकार जीडी माडगूलकर और गायक सुधीर फड़के के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल राम नाईक ने की। राज्यपाल ने कहा कि वह अपना प्रोटोकॉल तोड़कर सबसे पहले बोल रहे हैं। कारण, वह इस कार्यक्रम के सूत्रधार हैं। उन्होंने बताया कि जीडी माडगूलकर को आधुनिक वाल्मीकि कहा जाता है।
गीत रामायण
- फोटो : अमर उजाला
वर्ष 1955-56 में जीडी माडगूलकर ने काव्य बनाया। इसका पहले दूरदर्शन पर गायन होता था। गीत रामायण की लोकप्रियता इस कदर थी कि लोग भगवान श्रीराम की मूर्ति के आगे आरती करके गीत रामायण सुनने बैठते थे। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीराम के वनवास से यूपी का महाराष्ट्र से रिश्ता है। गागा भट्ट ने काशी से महाराष्ट्र जाकर शिवाजी का राज्याभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
गीत रामायण
- फोटो : अमर उजाला
गीत रामायण 16 व 17 जनवरी को मेरठ और 19 जनवरी को लखनऊ में आयोजित होगा। राज्यपाल ने जीडी माडगूलकर से अपने पिता का रिश्ता भी बताया। उन्होंने कहा कि 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस महाराष्ट्र में भी मनाया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने आयोजन की सराहना की। उन्होंने सभी विश्वविद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि वह दूसरे राज्यों के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों का आदान-प्रदान करें। कार्यक्रम में उपनिदेशक पर्यटन अमित कुमार व विवि के पीआरओ डॉ. गिरजाशंकर शर्मा का सम्मान किया गया।
विज्ञापन
गीत रामायण
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में कुलपति डॉ. अरविंद कुमार दीक्षित, कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामशंकर कठेरिया, मेयर नवीन जैन, मराठा समाज के अभय पोताड़े, महाराष्ट्र समाज के अध्यक्ष सुभाष बाबा वलेकर, विधायक जगन प्रसाद गर्ग, विधायक योगेंद्र उपाध्याय आदि मौजूद रहे।