फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra: डेढ़ साल की मासूम बेटी और पत्नी की हत्या कर पति फरार, घर में मिले दोनों के शव

Mon, 10 Oct 2022 08:33 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 10 Oct 2022 08:33 PM IST
विज्ञापन
man killed his wife and one and a half year old daughter in Agra
ममता और उसकी सौम्या के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

आगरा के खंदौली के गांव पैतखेड़ा में रविवार रात को ट्रांसपोर्ट कंपनी के कर्मचारी मनमोहन ने अपनी पत्नी ममता और डेढ़ साल की बेटी सौम्या की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। सोमवार सुबह आरोपी के चाचा घर में आए तो उनको वारदात का पता चला। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। मामले में दहेज के लिए हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।  



ममता मथुरा के फरह स्थित गांव धर्मपुरा निवासी बलवीर सिंह की बेटी थी। उसकी शादी 26 जनवरी 2016 को पैंतखेड़ा निवासी मनमोहन सिंह से हुई थी। उनके तीन साल का बेटा आरव और डेढ़ साल की बेटी सौम्या थी। मनमोहन के चाचा हरिओम ने पुलिस को बताया कि रविवार रात नौ बजे सभी ने खाना खाया था। इसके बाद वह आरव को लेकर अपने कमरे में सोने चले गए। 

Agra Crime: आगरा में तीन हत्याएं, खंदौली में मां-बेटी तो अछनेरा में पुजारी की हत्या

man killed his wife and one and a half year old daughter in Agra
आरोपी मनमोहन - फोटो : अमर उजाला
रात 11 बजे तक मनमोहन घर के आंगन में घूम रहा था। सोमवार सुबह सात बजे हरिओम मंदिर जाने के लिए निकले तो मनमोहन के कमरे में गए। वहां ममता का शव फर्श पर पड़ा था। सौम्या का शव चारपाई पर पड़ा था। मनमोहन नहीं मिला। चाचा ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर पहुंचे मृतका के परिजन ने हंगामा किया।
man killed his wife and one and a half year old daughter in Agra
आईजी नचिकेता झा ने ली घटना की जानकारी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, ममता के शव के गले और कान के पास धारदार हथियार से वार का निशान है। सौम्या के गाल पर चोट का निशान है लेकिन उसकी गला दबाकर हत्या की आशंका है। आईजी नचिकेता झा और एसएसपी प्रभाकर चौधरी मौके पर पहुंचे। एसएसपी ने बताया कि पति पर हत्या का आरोप है। कारण का पता नहीं चल सका है। आरोपी फरार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
man killed his wife and one and a half year old daughter in Agra
शवों को लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पिता ने दर्ज कराया मुकदमा

सीओ एत्मादपुर रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि मृतका ममता के पिता बलवीर सिंह की तहरीर पर पति मनमोहन, उसके चाचा हरिओम, चाची मंजू और ताऊ राजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिस धारदार हथियार से हत्या की गई, वह भी घर पर नहीं मिला है। आरोपी का मोबाइल भी स्विच ऑफ है।
विज्ञापन
man killed his wife and one and a half year old daughter in Agra
घटनास्थल पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी - फोटो : अमर उजाला

शादी के बाद से करता था मारपीट 

ममता के पिता बलवीर सिंह का आरोप है कि शादी के बाद से ही मनमोहन शराब पीकर ममता के साथ मारपीट करता था। जिस मकान मे ममता की हत्या की गई है, वह चाचा हरिओम का है। मनमोहन का मकान अलग है। कुछ समय से मनमोहन यहां रह रहा है। मनमोहन, हरिओम, मंजू और राजन ने मिलकर षड्यंत्र के तहत उनकी पुत्री की हत्या की है। आरोपी मनमोहन के पिता वीरेंद्र जुरैल आंध्रप्रदेश में ट्रक चलाते हैं। मनमोहन बड़ा बेटा है, जबकि छोटा ब्रजमोहन है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed