फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिस की लापरवाही से उजड़ गया जोगेंद्र का हंसता-खेलता परिवार, जानिए पूरा घटनाक्रम

Mon, 02 Sep 2019 06:27 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 02 Sep 2019 06:27 PM IST
विज्ञापन
Man Died During Treatment In Delhi Who self immolation in police station Update News
जोगेंद्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की लापरवाही से एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया है। गरीब जोगेंद्र की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी चंद्रवती जिंदगी और मौत से लड़ रही है। इनका इकलौता बेटा जगदीश भी बुरी तरह टूट गया है। उसे संभालने वाला भी कोई नहीं है। जोगेंद्र के परिवार वालों का कहना है कि पुलिस ने इस परिवार की खुशियां छीनी हैं। अगर पुलिस शुरूआत में ही कार्रवाई कर देती तो जोगेंद्र कोतवाली में जाकर क्यों ऐसा कदम उठाता।


ये भी पढ़ें: मथुरा: कोतवाली में खुद को आग लगाने वाले जोगेंद्र की मौत, पत्नी की हालत गंभीर
Man Died During Treatment In Delhi Who self immolation in police station Update News
जोगेंद्र का शव आने के बाद मौके पर मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला
जोगेंद्र मजदूरी करके परिवार का लालन पालन करता था। घर में उसकी पत्नी चंद्रवती और बेटा जगदीश है। जोगेंद्र का पड़ोसी सत्यपाल से विवाद चल रहा था। आए दिन विवाद होता था। जोगेंद्र कार्रवाई के लिए थाने पर दौड़ लगाता रहा मगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।

ये भी पढ़ें: लखनऊ तक पहुंचा थाने में दंपती के आत्मदाह की कोशिश का मामला, डीजीपी ने तलब की रिपोर्ट
 
Man Died During Treatment In Delhi Who self immolation in police station Update News
जोगेंद्र की मौत के बाद घर जाते पुलिस-प्रशासन के अफसर - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अफसरों तक वह पहुंचा मगर नतीजा सिफर ही रहा। 28 अगस्त को उसने पत्नी के साथ सुरीर कोतवाली में जाकर खुद को आग लगा ली थी। आग लगाने की वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें जोगेंद्र गांव के सत्यपाल, बबलू, सिम्मो और मोहन श्याम और थान सिंह पर रोज मारपीट करने का आरोप लगा रहा था। उसका कहना था कि पुलिस वाले जाते हैं और इन लोगों से पैसे लेकर आ जाते हैं।
 
ये भी पढ़ें: अब मैनपुरी में परिवार ने किया आत्मदाह का ऐलान, बच्चों की बीमार से तंग हैं माता-पिता
विज्ञापन
विज्ञापन
Man Died During Treatment In Delhi Who self immolation in police station Update News
आग लगाने के बाद एंबुलेंस में दंपती (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
जोगेंद्र ने वीडियो में कहा था कि यह लोग उसका मकान भी कब्जाना चाहते हैं। जोगेंद्र के परिवार के सोहनलाल ने बताया कि जोगेंद्र सिंह एक सीधा साधा था। मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का लालन पालन करता था। 
 
विज्ञापन
Man Died During Treatment In Delhi Who self immolation in police station Update News
मृतक का घर - फोटो : अमर उजाला
परिवार के सुंदरलाल सिंह ने बताया कि अगर पुलिस न्याय दिलाती तो आज ये घटना नहीं होती और घर न उजड़ता। जो कार्रवाई पुलिस ने बाद में की वह पहले भी की जा सकती थी। जोगेंद्र के चाचा लाला लंबरदार का कहना है कि उसके बेटे को न्याय दिलाए और प्रशासन मदद करे। परिवार के गुड्डू सिंह का कहना है कि मृतक के बेटे को सरकारी नौकरी और जमीन का पट्टा दिया जाय। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed