फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी की दूसरी शादी पर शोले का 'वीरू' बना पहला पति, यूं काटा बवाल

Tue, 01 Aug 2017 10:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जसराना (फिरोजाबाद)
ब्यूरो/अमर उजाला जसराना (फिरोजाबाद) Updated Tue, 01 Aug 2017 10:01 AM IST
विज्ञापन
man climb on roof for suicide in firozabad after second marriage of wife
बवाल - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के जसराना में पत्नी के दूसरी शादी करने से आहत पति शोले का वीरू बन गया। युवक का कहना था कि उसकी पत्नी ने पहले तो उसे और उसके परिवार को दहेज के केस में फंसाया। इसके बाद राजीनामा के नाम पर लाखों रुपये ऐंठ लिए। पत्नी ने राजीनामा तो किया नहीं अब दूसरी शादी और कर ली। इस पर युवक दो तमंचों के साथ दो गैस सिलेंडर लेकर छत पर चढ़ गया और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस और एसडीएम मौके पर पहुंच गए। 
man climb on roof for suicide in firozabad after second marriage of wife
बवाल - फोटो : अमर उजाला
बताया गया है कि थाना जसराना के गांव नगला अमर सिंह के रहने वाले पूर्व फौजी सुभाष का पुत्र विकास छत पर चढ़ गया और तमंचा लहराने लगा। तमंचों के साथ उसके पास दो गैस सिलेंडर देखकर लोग परेशान हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने मौके पर पहुंचकर मामले को सुलझाने की कोशिश की लेकिन युवक नहीं उतरा। 
man climb on roof for suicide in firozabad after second marriage of wife
बवाल - फोटो : अमर उजाला
बाद में क्षेत्राधिकारी संजय रेड्डी एवं एसडीएम मोहम्मद रिजवान मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों के सामने वह दोनों हाथों में तमंचे लेकर छत पर खड़ा रहा और सख्ती करने पर आत्महत्या की चेतावनी देने लगा। पुलिस अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई न करने का भरोसा देने पर युवक नीचे उतरा।  पुलिस ने युवक को बिना कार्रवाई के छोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
man climb on roof for suicide in firozabad after second marriage of wife
बवाल - फोटो : अमर उजाला
दोनों अधिकारियों ने युवक से वार्ता की। युवक ने बताया कि कटैना हर्षा निवासी एक युवती से 2011 में उसकी शादी हुई थी। शादी कुछ दिन बाद कलह शुरू हो गई। बाद में फांसी लगाने का आरोप लगाते हुए विकास के माता-पिता के साथ उसके भाई एवं भाभी के खिलाफ दहेज का अभियोग दर्ज करा दिया। विकास के साथ मां एवं पिता को जेल काटनी पड़ी।
विज्ञापन
man climb on roof for suicide in firozabad after second marriage of wife
बवाल - फोटो : अमर उजाला
पत्नी ने राजीनामा करने के नाम पर पांच लाख रुपये मांगे। इस बीच पत्नी के दूसरी शादी करने पर युवक परेशान रहने लगा है। युवक ने बताया कि अपने साथ हो रही ज्यादती की शिकायत राजनेताओं के साथ अधिकारियों से कर चुका है लेकिन कहीं से राहत नहीं मिल पा रही है।  बाद में पुलिस ने युवक को बिना कार्रवाई के छोड़ दिया। उसे तहसील दिवस में बुलाया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed