फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मकर संक्रांति 2021: आसमान से 'दो गज दूरी' का जागरूकता संदेश देंगी पतंगें, यह है तैयारी

Wed, 06 Jan 2021 10:54 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 06 Jan 2021 10:54 AM IST
विज्ञापन
Makar Sankranti 2021: Kite Fly In Sky With Corona Virus Awareness Message
मकर संक्रांति के लिए बाजार में आईं कोरोना जागरूकता का संदेश देती पतंगें - फोटो : अमर उजाला
मकर संक्रांति पर आसमान की ऊंचाइयों से कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया जाएगा। बाजार में इस बार संक्रमण से बचाव का संदेश लिखी पतंगें आई हैं। किसी पर गो कोरोना गो लिखा है तो किसी पर कोरोना से बचें... जैसे संदेश लिखे हैं। सीजन में कारोबारियों को 80 लाख रुपये के कारोबार की उम्मीद है। नववर्ष के उपहारों में कोरोना से बचाव के संदेश का चलन काफी पसंद किया गया। अब पतंगों पर भी संक्रमण से बचाव के संदेश लिखे आ रहे हैं। 
Makar Sankranti 2021: Kite Fly In Sky With Corona Virus Awareness Message
मकर संक्रांति के लिए बाजार में आईं पतंगें - फोटो : अमर उजाला
मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाने की परंपरा है। पतंगबाजी प्रतियोगिताएं तक होती हैं। 14 जनवरी को मकर संक्रांति है। ऐसे में पतंग के बाजार में रौनक बढ़ गई है, मुख्य रूप से माल का बाजार में। यहां पतंगों की थोक और फुटकर की करीब 25 दुकानें हैं। कारोबारियों का कहना है कि बाजार में ग्राहकों का आवागमन शुरू हो गया है, लेकिन अभी भी कारोबार पिछले साल की तुलना में 50 फीसद ही कहा जाएगा। त्योहार आते-आते बिक्री बढ़ने की संभावना है।
Makar Sankranti 2021: Kite Fly In Sky With Corona Virus Awareness Message
मकर संक्रांति के लिए दुकान पर पतंग देखते लोग - फोटो : अमर उजाला
80 पैसे से लेकर 60 रुपये तक की पतंग
बाजार में 80 पैसे से लेकर 60 रुपये तक की पतंग की है। कागज की पतंग मथुरा और पन्नी की पतंग आगरा में बन रही है। जबकि मांझा बरेली से आ रहा है। इसकी रील की कीमत 160 रुपये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Makar Sankranti 2021: Kite Fly In Sky With Corona Virus Awareness Message
बाजार में आईं पतंगें - फोटो : अमर उजाला
ये वाक्य लिखे
-मास्क नहीं तो प्रवेश नहीं
-कोरोना से भारत को बचाना है
-चीन की वस्तुओं का बहिष्कार करें
-मोदी है तो मुमकिन है

ये भी पसंद
-विभिन्न आकार में आई पतंगें, चील जैसे दिखने वाली पतंग
 
विज्ञापन
Makar Sankranti 2021: Kite Fly In Sky With Corona Virus Awareness Message
कोरोना जागरूकता का संदेश लिखी पतंगें - फोटो : अमर उजाला
संदेश लिखी पतंगें पसंद की जा रहीं
इस समय कोरोना से जागरूक करती हुई पतंगें आकर्षण का केंद्र हैं। सीजन में शहरभर से अनुमानित 80 लाख की बिक्री की उम्मीद है। -अकरम, कारोबारी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed