फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mainpuri: सपा में जीत का जश्न, भाजपा में हार पर मंथन, इस तरह दी जा रही सफाई

Sat, 10 Dec 2022 11:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 10 Dec 2022 11:49 AM IST
विज्ञापन
Mainpuri by-election result Celebration of victory in SP churning on defeat in BJP
डिंपल यादव, मुलायम सिंह यादव, भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के एकतरफा परिणामों ने जिले की राजनीति में हलचल को बढ़ावा दे दिया है। सपा जहां जीत के जश्न में डूबी है तो वहीं भाजपा में हार पर मंथन शुरू हो गया है। हाल ये है कि भाजपा नेता सोशल मीडिया पर खुद ही हार की सफाई दे रहे हैं। उनकी इस सफाई पर कुछ लोग उन्हें खुलकर पद छोड़ने की सलाह तक देने से नहीं चूक रहे हैं। 


मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद भाजपा के पास सपा के गढ़ में कमल खिलाने का मौका था। इस मौके का फायदा उठाने में भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी। गांव-गांव तक जनसंपर्क के साथ ही मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने भी जोर-शोर से प्रचार किया। आठ दिसंबर को मतगणना में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को बड़ी जीत मिलने से उपचुनाव अपने पीछे कई सवाल छोड़ गया। जीत मिलने से सपा में जहां खुशी का माहौल है तो वहीं भाजपा के सामने हार का जवाब तलाशने की चुनौती आकर खड़ी हो गई है।

ये भी पढ़ें - Agra University: भ्रष्टाचार में फंसे पूर्व कुलपति अरविंद दीक्षित, विजिलेंस ने जब्त की 300 पेज की रिपोर्ट
Mainpuri by-election result Celebration of victory in SP churning on defeat in BJP
जीत का प्रमाणपत्र प्राप्त करतीं सपा प्रत्याशी डिंपल यादव, साथ हैं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
हाल ये है कि बीते चुनाव की अपेक्षा सपा की जीत का अंतर तीन गुने से भी अधिक बढ़ गया है। ऐसे में भाजपा नेताओं के पास कोई जवाब नहीं है। सोशल मीडिया पर भाजपा नेता सफाई दे रहे हैं, लेकिन जनता सुनने के लिए तैयार नहीं है।
Mainpuri by-election result Celebration of victory in SP churning on defeat in BJP
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी - फोटो : अमर उजाला
 कभी भाजपा के जिला स्तरीय पदाधिकारियों को उनके बूथ पर भाजपा के जीतने का सुबूत साझा करना पड़ रहा है, तो कभी उन्हें सपा को धनबल के नाम पर जीतने का हवाला देना पड़ रहा है। दूसरी तरफ कई समर्थक और कार्यकर्ता जिला स्तरीय पदाधिकारियों से इस्तीफा तक मांग रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mainpuri by-election result Celebration of victory in SP churning on defeat in BJP
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
हालांकि अब तक आधिकारिक रूप से भाजपा ने अपनी हार को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है। ऐसे में साफ है कि अब तक भाजपा इस हार पर मंथन कर रही है। 
 
विज्ञापन
Mainpuri by-election result Celebration of victory in SP churning on defeat in BJP
भाजपा - फोटो : Social Media

अब 2024 में भाजपा समर्थक कर रहे जीत का दावा 

सोशल मीडिया पर एक मेसेज और तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें भाजपा समर्थक लिख रहे हैं कि वे चुनाव हारे हैं, लेकिन अभी हौसला बाकी है। वे दावा कर रहे हैं कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में वे जरूर जीतेंगे। वे लोगों से सोशल मीडिया पर स्क्रीन शॉट लेने तक की बात कह रहे हैं। ये मेसेज सोशल मीडिया पर आम हो गए हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed