फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धोनी ने आगरा में लगाई थी 1250 फीट की ऊंचाई से छलांग, रोमांचित कर देंगी 'माही' की ये तस्वीरें

Mon, 17 Aug 2020 12:20 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 17 Aug 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
mahendra singh dhoni got paratrooper training in agra
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। धोनी के इस फैसले ने क्रिकेट प्रेमियों को हैरान कर दिया। आगरा के क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि धोनी जैसा कोई नहीं। उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम को न सिर्फ बुलंदियों पर पहुंचाया बल्कि अपने खेल से सबको रोमांचित किया। धोनी का ताज नगरी से गहरा नाता रहा है। क्रिकेट मैदान में हेलीकॉप्टर शॉट लगाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने आगरा के आसमान में हेलॉकॉप्टर उड़ान भरी थी। यह उड़ान ऐसी थी, जिसे देखकर लोग रोमांचित हो गए थे। 

mahendra singh dhoni got paratrooper training in agra
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पैरा जंपिंग सीखने के लिए पांच अगस्त, 2015 में आगरा आए थे। वो यहां 15 दिनों तक रहे। इस दौरान उन्होंने एयर फोर्स स्टेशन स्थित पैराट्रूपर ट्रेनिंग स्कूल (पीटीएस) में पैरा जंपिंग की ट्रेनिंग ली। धोनी का जोश और जज्बा देखकर सेना के अफसर भी हैरान रह गए थे। बता दें कि धोनी को सेना ने लेफ्टिनेंट कर्नल का मानद सम्मान दिया हुआ है। 

mahendra singh dhoni got paratrooper training in agra
पैराशूट से नीचे उतरते महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : अमर उजाला

ट्रेनिंग के बाद 19 अगस्त 2015 को महेंद्र सिंह धोनी ने 1250 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई थी। धोनी कानपुर ऑर्डिनेंस फैक्टरी में बना पैराशूट लेकर वायुसेना के विमान एएन-32 से इतने आराम से कूद गए थे कि मानो विकेट के पीछे आसान सा कैच पकड़ा हो। खेरिया एयरपोर्ट से 10 किलोमीटर दूर गामरी के पैरा ड्रॉपिंग जोन में धोनी 1250 फीट ऊंचाई से 58 सेकेंड में एकदम परफेक्ट पोजीशन में मुस्कुराते हुए उतरे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
mahendra singh dhoni got paratrooper training in agra
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

एमएस धोनी की पैराजंपिंग से पहले ही गामरी पैराड्रापिंग जोन के चप्पे-चप्पे पर सेना ने सुरक्षा का मजबूत कवच बना दिया था। छलांग लगाने से जमीन पर उतरने तक के 58 सेकेंड में धोनी की शारीरिक संतुलन एकदम परफेक्ट रहा था। पहली बार की जंप में पैराट्रूपर के जमीन पर उतरते समय लड़खड़ाकर गिर जाने का खतरा रहता है, लेकिन धोनी ने बड़े आराम से ऐसे कदम रखे, जैसे मंझे हुए पैराट्रूपर हों। उनका संतुलन देखकर वायुसेना के अफसर भी हैरान रह गए थे।  

विज्ञापन
mahendra singh dhoni got paratrooper training in agra
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

धोनी से पैराजंपिंग का अनुभव पूछा गया। सबसे पहला सवाल था, क्या आपको किसी तरह की परेशानी हुई? इस पर धोनी ने कहा था कि नहीं, कोई दिक्कत नहीं हुई, बहुत अच्छा लगा, आज मेरे जीवन का एक हसीन सपना सच हो गया। धोनी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सुबह से ही वहां पहुंच गए थे। धोनी ने यहां आसमान से पांच बार जंप लगाई थीं। हर बार वो मंझे हुए पैराट्रूपर की तरह जमीन पर उतरे थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed