आगरा में फतेहाबाद रोड के सेल्फी पॉइंट से निकले तिरंगा रोड शो में देशभक्ति का जज्बा एक बार फिर लोगों में दिखा। अमर उजाला के अभिनव अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ की कड़ी में रविवार को आयोजन का दूसरा दिन रहा। एक किलोमीटर लंबे तिरंगे को स्कूलों के करीब 1000 बच्चों ने पूरी मुस्तैदी से करीब दो घंटे तक थामे रखा। वंदेमातरम, भारत माता की जय के उद्घोष ने रोड शो देखने पहुंचे लोगों में भी जोश भर दिया। ताज के पार्श्व में करीब 3 किलोमीटर तक तिरंगा पूरे जोश-खरोश से लहराया। वहीं विदेशी पर्यटकों ने इस ऐतिहासिक पल का वीडियो बनाया।
{"_id":"64d86df4d8923c70420eeaab","slug":"maa-tujhe-pranam-tiranga-yatra-one-kilometer-long-tricolor-near-tajmahal-in-agra-2023-08-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tiranga Yatra: ताज के साये में लहराया एक किमी लंबा तिरंगा, बच्चों ने जगाई देशभक्ति की अलख; देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tiranga Yatra: ताज के साये में लहराया एक किमी लंबा तिरंगा, बच्चों ने जगाई देशभक्ति की अलख; देखें तस्वीरें
Sun, 13 Aug 2023 11:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 13 Aug 2023 11:15 AM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra
- फोटो : अमर उजाला
Tiranga Yatra
- फोटो : अमर उजाला
आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन ने कहा कि यह पल यादगार हो गया है। अमर उजाला के साथ मिलकर मंच ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के साथ पहली बार आजादी का जश्न मनाया है। मंच के संयोजक सुनील कुमार जैन और महामंत्री सुशील जैन ने कहा कि मां तुझे प्रणाम का सालों पुराना सफर हर साल आजादी के आंदोलन की यादों को युवा दिलों में जिंदा करता है।
Tiranga Yatra
- फोटो : अमर उजाला
राजकोट में तैयार हुआ तिरंगा
मंच के कार्यकारिणी सदस्य पंकज अग्रवाल ने बताया कि गुजरात के राजकोट में 1 किमी लंबा तिरंगा तैयार कराया गया। इसे बनाने में 20 दिन लगा। तिरंगे की चौड़ाई 1 मीटर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tiranga Yatra
- फोटो : अमर उजाला
दुनिया के कई देशों में देखा गया लाइव
ताज के पार्श्व से भारत की आजादी के जश्न को याद करते हुए निकली तिरंगा यात्रा का स्कॉटलैंड, फ्रांस, न्यूजीलैंड, जापान, अमेरिका, कनाडा, अर्जेंटीना, श्रीलंका आदि देशों में लाइव प्रसारण देखा गया। शिल्पग्राम के पास तिरंगा यात्रा पहुंचने पर पर्यटक फिलिप्स जॉर्जन ने हाथों में तिरंगा थामे बच्चों का लाइव वीडियो अपने देश स्कॉटलैंड में परिजनों को दिखाया। जॉर्जन ने कहा कि देश के प्रति बच्चों का समर्पण अद्भुत लगा। अमेरिकी पर्यटक एल्सपेथ जोंस और फ्रांसिसी पर्यटक एजोबेल ने अपने परिजन को भारत की स्वतंत्रता के जश्न का लाइव दिखाया।
विज्ञापन
Tiranga Yatra
- फोटो : अमर उजाला