फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां तुझे प्रणाम: ताजनगरी में सुनाई दी जन-गण-मन की गूंज, बाइक रैली ने दिया सद्भावना संदेश, तस्वीरें

Sun, 15 Aug 2021 01:11 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 15 Aug 2021 01:11 PM IST
विज्ञापन
Maa tujhe pranam campaign: independence day 2021 celebration agra today
मां तुझे प्रणाम के तहत सेंट जोंस चौराहे पर तिरंगा फहराते युवा - फोटो : अमर उजाला
जन-जन का अभियान बन चुके 'मां तुझे प्रणाम' के तहत आगरा ने एक साथ, एक वक्त पर राष्ट्रगान करने का इतिहास एक बार फिर रचा। रविवार सुबह 10 बजते ही जो जहां पर था, वो राष्ट्रगान के सम्मान में सावधान की मुद्रा में खड़ा हो गया। कॉलोनियों में, घर के आंगन में, छतों पर लोगों ने परिवार के साथ राष्ट्रगान किया। वहीं विभिन्न चौराहों पर भी लोग मौजूद रहे। 52 सेकंड तक शहर से देहात तक 'जन-गण-मन' गूंजता रहा। इस दौरान लोगों ने प्रशासन की कोरोना गाइडलाइन का पूरा ध्यान रखा। 

 
Maa tujhe pranam campaign: independence day 2021 celebration agra today
पंजाबी सभा द्वारा सेंट जोंस चौराहा पर हुआ कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला के अभिनव अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत शहर के चौराहों को सजाया गया। रविवार को चौराहों और घरों में सुबह दस बजे राष्ट्रगान गाया गया। अलग-अलग संगठनों ने चौराहों को सजाने की जिम्मेदारी उठाई। इसका समन्वय आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन ने किया। संयोजक सुनील कुमार जैन रहे। 
Maa tujhe pranam campaign: independence day 2021 celebration agra today
बाइक रैली निकालते युवक - फोटो : अमर उजाला

75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को आगरा में सद्भावना रैली का आयोजन हुआ। रैली सुबह आगरा कॉलेज मैदान से शुरू हुई और लौटकर समाप्त हुई। जिसमें युवाओं ने बड़ी भागीदारी दिखाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Maa tujhe pranam campaign: independence day 2021 celebration agra today
सेवा आगरा ने सुल्तानगंज पर मनाया 15 अगस्त - फोटो : अमर उजाला

कोरोना महामारी के इस दौर में आजादी के जश्न का उल्लास बनाए रखने को अमर उजाला की एक साथ राष्ट्रगान की पहल को शहर के गण्यमान्य लोगों ने सराहा। रविवार सुबह ठीक 10 बजे राष्ट्रगान के सम्मान में पूरा शहर खड़ा हो उठा। सभी एक साथ, एक वक्त पर देशभक्ति के जज्बात जाहिर किए।

विज्ञापन
Maa tujhe pranam campaign: independence day 2021 celebration agra today
आगरा कॉलेज पर मनाया कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

स्वतंत्रता दिवस पर हर कोई देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। बड़े-बुजुर्ग, युवा, बच्चे और महिलाएं सभी ने राष्ट्रगान किया। मां तुझे प्रणाम के तहत लोगों ने घर की छतों पर तिरंगा फहराया। इसके बाद ठीक 10 बजे राष्ट्रगान गाया। लोगों ने सामाजिक दूरी का पालन किया। 

15 अगस्त: ब्रज में शान से लहराया तिरंगा, 75वें स्वतंत्रता दिवस पर जश्न-ए-आजादी की देखिए तस्वीरें
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed