फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lucknow Mass murder Case: बदर का पता चलते ही दौड़ी पुलिस, तब तक... यहां दिखा पत्नी और चार बेटियों का हत्यारा

Tue, 07 Jan 2025 10:50 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 07 Jan 2025 10:50 AM IST
सार

31 दिसंबर की रात को लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र के होटल में इस्लाम नगर, टेढ़ी बगिया निवासी अरशद ने पिता मोहम्मद बदर उर्फ बदरुद्दीन के साथ मिलकर मां असमां और 4 बहनों की हत्या कर दी गई थी। अरशद को पुलिस जेल भेज चुकी है। बदर फरार हो गया था।

विज्ञापन
Lucknow Mass murder Badar was not seen even in the footage of 40 cameras in Firozabad
लखनऊ हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

Lucknow Hotel Murder Case:  लखनऊ के होटल में सामूहिक हत्याकांड में फरार आरोपी मोहम्मद बदरुद्दीन की तलाश में पुलिस टीम फिरोजाबाद पहुंची। कई इलाकों में 40 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। मगर, जानकारी नहीं मिल सकी। इस पर टीम को खाली हाथ ही लाैटना पड़ा। रविवार को ट्रांस यमुना पुलिस को आरोपी के उत्तर थाना क्षेत्र में दिखने की जानकारी एक राहगीर ने दी थी। इस पर ही टीम वहां गई थी। अब पुलिस इस्लाम नगर में लोगों से संपर्क कर रही है।

Lucknow Mass murder Badar was not seen even in the footage of 40 cameras in Firozabad
जांच के लिए मौजूद पुलिस टीम व होटल के बाहर लगी भीड़। - फोटो : amar ujala

31 दिसंबर की रात को लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र के होटल में इस्लाम नगर, टेढ़ी बगिया निवासी अरशद ने पिता मोहम्मद बदर उर्फ बदरुद्दीन के साथ मिलकर मां असमां और 4 बहनों की हत्या कर दी गई थी। अरशद को पुलिस जेल भेज चुकी है। बदर फरार हो गया था। वह कानपुर में रेलवे स्टेशन के पास नजर आया था। अब पुलिस उसकी तलाश में लगी है। लखनऊ पुलिस आगरा आई। मगर, बदर को नहीं पकड़ा जा सका।

Lucknow Mass murder Badar was not seen even in the footage of 40 cameras in Firozabad
आरोपी युवक के घर के बाहर खड़ी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

रविवार को ट्रांस यमुना थाना पुलिस को उसके फिरोजाबाद में दिखने की जानकारी मिली थी। इस पर टीम फिरोजाबाद गई। मगर, वो मिला नहीं। सोमवार को भी टीम गई। थाना उत्तर के कई मोहल्लों में सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए गए। रेलवे स्टेशन के आसपास भी देखा गया, लेकिन बदर नहीं मिला। घटना के बाद से ही बदर के आगरा और आसपास के इलाके में छिपे होने की आशंका जताई जा रही है। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lucknow Mass murder Badar was not seen even in the footage of 40 cameras in Firozabad

पड़ोसियों से पुलिस कराएगी सामना
लखनऊ के नाका थाने के दारोगा अरविंद कुमार तिवारी और सुशील कुमार 3 जनवरी को आगरा आए थे। उन्होंने मोहल्ले में लोगों से पूछताछ की थी। 2 दिन छानबीन के बाद इस्लाम नगर निवासी अलीम खान, पड़ोसी आफताब, आसमां के साथ सामान निकालने में मदद करने वाले खंदौली निवासी पूरन व उसके जितेंद्र को पूछताछ के लिए साथ ले गई है। माना जा रहा है कि बदर की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान लखनऊ पुलिस पड़ोसियों से उसका सामना करा सकती है।

विज्ञापन
Lucknow Mass murder Badar was not seen even in the footage of 40 cameras in Firozabad
होटल में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पड़ोसियों से विवाद की कही थी बात
अरशद और बदरुद्दीन ने दो वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किए थे, जिसमें उन्होंने अपने पड़ोसियों को जिम्मेदार ठहराया था। कहा था कि उनके घर पर लोग कब्जा करना चाहते हैं। पड़ोसी परेशान कर रहे हैं। इस कारण धर्म परिवर्तन करने और घर में मंदिर बनाने की बात कही थी। हालांकि पुलिस की जांच में अब तक किसी भी आरोप की पुष्टि नहीं हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed