फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनऊ सामूहिक हत्याकांड में नई थ्योरी: पुलिस ने अरशद के दो पड़ोसियों को उठाया, पूरन और जितेंद्र भी लगे हाथ

Mon, 06 Jan 2025 07:50 AM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, आगरा
माई सिटी रिपोर्टर, आगरा Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 06 Jan 2025 07:50 AM IST
सार

बस्ती के लोगों ने पुलिस को बताया कि 18 दिसंबर की रात में मोहम्मद बदर की पत्नी और बेटियां अपने परिवार के साथ घर से गईं थीं। उनके साथ एक युवक आया था। थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने युवक को ढूंढ़ लिया था। वह पीली पोखर का रहने वाला जितेंद्र निकला।

विज्ञापन
Lucknow hotel mass murder case Lucknow police took 4 people including 2 neighbours of Arshad
आरोपी बदर अली, उसका पुत्र अरशद - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ के होटल में मां और चार बेटियों की हत्या का राज 5 दिन बाद भी नहीं खुल सका है। आगरा आई लखनऊ पुलिस की टीम ने मोहल्ले के लोगों से पूछताछ की थी। मगर, कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा। हालांकि पुलिस बदरुद्दीन की जमीन का आधा हिस्सा खरीदने वाले अलीम, पड़ोसी आफताब, 18 दिसंबर को घर पहुंचे जितेंद्र और उसके पिता को अपने साथ ले गई है। उनसे गहनता से पूछताछ की जाएगी।

Lucknow hotel mass murder case Lucknow police took 4 people including 2 neighbours of Arshad
आरोपी अरशद और मामले की जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

'घर में बनाऊंगा राम मंदिर'
हत्याकांड में आरोपी अरशद का सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हुआ था, जिसमें उसने अपनी बस्ती के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसमें आधी जमीन पर कब्जा करने की बात कही थी। यह भी कहा था कि उनका परिवार हिंदू धर्म अपनाना चाहता है। घर में राम मंदिर बनाने की बात कही थी।

Lucknow hotel mass murder case Lucknow police took 4 people including 2 neighbours of Arshad
अरशद के घर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अरशद के संपर्क वालों को भी चौकी में बुलाया
शुक्रवार को आगरा पहुंची लखनऊ पुलिस की टीम जांच के लिए इस्लाम नगर गई थी। अरशद के घर को खंगाला था। आसपास के लोगों से पूछताछ की थी। अरशद के संपर्क में रहे युवकों को भी चौकी पर बुलाया गया था। बस्ती वालों ने अरशद और उसके पिता के खिलाफ ही बयान दिए थे। वहीं दूसरी तरफ अरशद के आरोप की पुष्टि नहीं हो सकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lucknow hotel mass murder case Lucknow police took 4 people including 2 neighbours of Arshad
शव गृह पर आए अरशद के मामा दानिश व अन्य लोग।

पड़ोसी से हो चुका दो बार झगड़ा
लखनऊ पुलिस ने अरशद के पिता बदरुद्दीन से 50 वर्गगज भूमि खरीदने वाले अलीम से पूछताछ की। उन्होंने यही कहा कि उन्होंने रुपये देकर जमीन खरीदी थी। रुपये देने के सभी साक्ष्य हैं। वीडियो भी बनाया था। अरशद और उसके पिता का पड़ोसी आफताब से दो बार झगड़ा हुआ था। हालांकि पुलिस कार्रवाई नहीं हुई थी।

विज्ञापन
Lucknow hotel mass murder case Lucknow police took 4 people including 2 neighbours of Arshad
Lucknow Mass murder - फोटो : अमर उजाला

बस्ती से निकालने के लिए गया था जितेंद्र
बस्ती के लोगों ने पुलिस को बताया कि 18 दिसंबर की रात में मोहम्मद बदर की पत्नी और बेटियां अपने परिवार के साथ घर से गईं थीं। उनके साथ एक युवक आया था। थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने युवक को ढूंढ़ लिया था। वह पीली पोखर का रहने वाला जितेंद्र निकला। उसके पिता पूरन ने पुलिस को बताया कि मोहम्मद बदर उनकी पुरानी जान पहचान थी। इस कारण वो बदर उनके पास आया था। उन्होंने कहा था कि बस्ती वाले उसके खिलाफ हो गए हैं। वह कुछ भी कर सकते हैं। उसे घर से सामान निकालना है। इसलिए उन्होंने अपने बेटे को भेज दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed