फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मथुराः होली खेलते ठाकुर द्वारिकाधीश को लगी नजर, सेहत हुई नरम, पुजारी ने उतारी

Tue, 03 Mar 2020 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 03 Mar 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
Lord Sri Dwarkadheesh Nazar At Play Holi With Devotees
ठाकुर जी की प्रतिमा के सामने अग्नि जलाकर नजर उतारी गई - फोटो : अमर उजाला
ब्रज के ठाकुर द्वारिकाधीश को सोमवार को यमुना तट पर होली खेलते नजर लग गई। ठाकुर जी को नजर लगने पर सेहत नरम हुई तो मंदिर प्रबंधन ने नजर उतारने के इंतजाम किए। मंत्रोच्चारण के बीच पुजारी ने अग्नि पर रार फेंक कर द्वारिकाधीश की नजर उतारी। 
Lord Sri Dwarkadheesh Nazar At Play Holi With Devotees
श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
वसंत पंचमी से लगातार ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में होली महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को मंदिर परिसर में कृत्रिम यमुना बनाई गई। यहां ठाकुरजी ने पिचकारियों के माध्यम से रंगों की होली खेली। 
 
Lord Sri Dwarkadheesh Nazar At Play Holi With Devotees
ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में उमड़े भक्त - फोटो : अमर उजाला
होली खेलन लीला में ठाकुर द्वारिकाधीश महाराज ने भक्तों को चरण दर्शन भी दिए। सुबह मंदिर में रसिया गायन हुआ तो श्रद्धालुओं ने ठाकुर द्वारिकाधीश संग जमकर होली खेली और नृत्य किया। इसके बाद राजाधिराज नजरा गए और तबियत नरम हो गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lord Sri Dwarkadheesh Nazar At Play Holi With Devotees
ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर - फोटो : अमर उजाला
पुजारी को ठाकुर जी को नजर लगने का इसका आभास हुआ। इस पर मंदिर प्रबंधन को सूचना दी गई और सायं को ठाकुर जी की नजर उतारने के इंतजाम किए गए। 
विज्ञापन
Lord Sri Dwarkadheesh Nazar At Play Holi With Devotees
ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में भक्त - फोटो : अमर उजाला
मंदिर के समाधानी राजीव चतुर्वेदी ने बताया कि सायं छह बजे नजर उतारने के लिए पुजारी ने मंत्रोच्चारण किया और ठाकुर जी की प्रतिमा के सामने अग्नि जलाकर रार फेंकी गई। इससे नजर उतारी गई।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed