कोरोना कर्फ्यू लगा हुआ है। इसके पालन के लिए सड़कों पर बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही है। रात्रि गश्त की जाती है। पुलिस की अधिक तैनाती और सख्ती है लेकिन इसके बावजूद शहर से लेकर देेहात में वारदात नहीं रुक रहीं। पिछले 40 दिन करीब 146 वारदात हुईं। घरों में चोरी और वाहन चुराने की घटनाएं सबसे अधिक हुई हैं। पांच की हत्या हुई। दो डकैती भी हुई हैं।
{"_id":"60ac898729d09539926f0219","slug":"loot-at-doctor-house-robbers-crime-in-corona-curfew-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा: कोरोना कर्फ्यू में बदमाशों ने दी पुलिस को बड़ी चुनौती, 146 वारदातों से 'सहमी' ताजनगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: कोरोना कर्फ्यू में बदमाशों ने दी पुलिस को बड़ी चुनौती, 146 वारदातों से 'सहमी' ताजनगरी
Tue, 25 May 2021 11:00 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 25 May 2021 11:00 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित डॉक्टर के घर के बाहर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
demo pic
2. घर के बाहर से चुराई कार, नहीं लगा कोई सुराग
खंदारी स्थित बृज विहार कॉलोनी निवासी व्यापारी दीपक सिंह की ईको कार घर के बाहर खड़ी हुई थी। रात में एक कार से चोर घर के बाहर आते हैं। दीपक की कार का ताला खोलकर ले जाते हैं। पुलिस से शिकायत करने पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई थी। पीड़ित का कहना था कि अब तक चोर का पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच के लिए एक बार आई भी थी।
आगरा लूटकांड: पीड़ित महिला
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना कर्फ्यू में बंद शराब की दुकान से चोरी
चाणक्यपुरी, जगदीशपुरा निवासी राजेश की सिकंदरा के प्राची टावर स्थित पुलिस चौकी के सामने शराब की दुकान है। 30 अप्रैल से उनकी दुकान बंद थी। पिछले दिनों शराब की दुकान खोलने आए। दुकान की छत टूटी हुई थी। दुकान से लाखों की शराब चोरी कर ली गई। उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया है।

ताजगंज
- फोटो : अमर उजाला
4. जेवरात चोरी करने वालों की पहचान तक नहीं
ताजगंज के गांव बुढ़ाना में कंचन सिंह के बेटों सुरेश और सुरेंद्र एक सप्ताह पहले परिवार सहित शादी समारोह में गए थे। रात में घर लौटकर आए। इसके बाद सुरेश और सुरेंद्र खेत पर काम करने चले गए। परिवार के लोग आंगन में सो रहे थे। छत के रास्ते से घर में चोर आ गए। इसके बाद अलमारी खोलकर सात लाख रुपये के जेवरात चोरी करके ले गए। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। मगर, अब तक घटना का खुलासा नहीं हो सका है।

एसएसपी मुनिराज जी
- फोटो : अमर उजाला
5. बाइकर्स गैंग ने महिला से लूटी चेन
22 अप्रैल को आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर नौ में दवा लेकर घर आ रही महिला के गले पर झपट्टा मारकर बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूट ली थी। महिला के शोर मचाने पर लोग आ गए। मगर, बदमाश नहीं पकड़े जा सके। पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया था।
वारदात पर चौकी प्रभारी से जवाब तलब
वारदात के खुलासे के लिए पुलिस टीम को लगाया जाता है। विशेष तौर पर चोरी की घटनाओं पर थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा जाता है। सभी थाना प्रभारियों के साथ बैठक की जाती है। गश्त को और प्रभावी बनाया जाएगा। अगर, किसी क्षेत्र में वारदात होती है तो संबंधित चौकी प्रभारी और हल्का प्रभारी से जवाब तलब किया जाएगा। -मुनिराज जी, एसएसपी