{"_id":"662bbbcdfb286dda24030f36","slug":"lok-sabha-elections-2024-amazing-enthusiasm-first-time-voter-in-mathura-three-generations-voted-together-2024-04-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2024: मथुरा में पहली बार वोट देने वालों में गजब का उत्साह, तीन पीढ़ियों ने एक साथ किया मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2024: मथुरा में पहली बार वोट देने वालों में गजब का उत्साह, तीन पीढ़ियों ने एक साथ किया मतदान
Fri, 26 Apr 2024 08:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 26 Apr 2024 08:08 PM IST
विज्ञापन
तीन पीढ़ियों ने एक साथ किया मतदान
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा के कोसीकलां में लोकतंत्र का उत्सव मनाते हुए रामनगर निवासी गोपाल प्रसाद अग्रवाल के संयुक्त परिवार की तीन पीढ़ियों ने एक साथ मतदान किया। वहीं पहली बार वोट देने वाले युवाओं में गजब का उत्साह देखा गया।
युवा वोटर
- फोटो : अमर उजाला
देश की तरक्की, विकास के लिए युवाओं ने किया मतदान
लोकतंत्र के महापर्व में मतदान करने वाले युवाओं में एक अलग उत्साह दिखाई दिया। युवाओं ने मतदान कर खुशी का इजहार किया। वहीं पहली बार मतदान करने वाले युवाओं का कहना था कि पहली बार महसूस हुआ कि देश के लिए कुछ अच्छा किया है। एक अलग आनंद की अनुभूति हुई है।

वोटर
- फोटो : अमर उजाला
सुबह से ही लगी लाइन
शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे से बूथों पर मतदाताओं की आवाजाही शुरू हो गई थी। मतदान को लेकर उत्साहित युवा भी घरों से निकले। इस दौरान बूथों पर कुछ ऐसे युवा मतदाता दिखाई दिए जो अभिभावकों के साथ आए थे। युवाओं ने कहा कि देश के लिए कुछ अच्छा किया और देश से जुड़ाव महसूस हुआ है। जिसके बाद युवाओं ने पहली बार वोट डालने का अनुभव साझा किया।

सेल्फी ली
मतदान करके निकले युवाओं ने मतदान केंद्र के बाहर सेल्फी ली और सोशल मीडिया पर शेयर की। वाटर वर्क्स कंपाउंड निवासी सलौनी अग्रवाल का कहना था कि पहली बार वोट डालकर खुशी हो रही है। वोट डालने के दौरान इसकी खुशी अलग ही थी। ऐसा लगा कि जैसे देश के लिए एक अच्छा काम किया हो। मतदान में भी काफी सहूलियत रही है।

वोट डालकर बेहद खुशी
जैन गली निवासी गरिमा का कहना था कि पहला वोट डालकर बेहद खुशी हुई है। इसकी खुशी इतनी है कि वोट डालने के बाद अब रिजल्ट का इंतजार है। जब रिजल्ट आएगा तो पता चलेगा कि मेरे वोट का कितना असर हुआ है। खेड़ा निवासी सोनी खंडेलवाल का कहना था कि पिता योगश खंडेलवाल मुझे वोट डालने के लिए लेकर आए। मेरा वोट विकास को गया। उम्मीद है मेरे शहर, जनपद का अच्छा विकास होगा।