{"_id":"62da3780f0cf7d4264530e4b","slug":"light-and-sound-show-will-start-at-agra-fort-at-a-cost-of-rs-8-42-crore-with-the-help-of-world-bank","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा: किले में गूंजेगी मुगलिया दौर की सुनहरी दास्तान, 8.42 करोड़ रुपये की लागत से शुरू होगा लाइट एंड साउंड शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: किले में गूंजेगी मुगलिया दौर की सुनहरी दास्तान, 8.42 करोड़ रुपये की लागत से शुरू होगा लाइट एंड साउंड शो
Fri, 22 Jul 2022 11:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 22 Jul 2022 11:07 AM IST
विज्ञापन
लाइट एंड साउंड शो
- फोटो : Amar Ujala
बाअदब, बामुलाहिजा होशियार, बादशाहों के बादशाह, शहंशाह-ए-हिंदुस्तान, जिल्ले इलाही तशरीफ ला रहे हैं। आगरा किला में इस पर्यटन सीजन में दिसंबर से मुगलिया दौर की सुनहरी दास्तान गूंजेगी। विश्व बैंक की मदद से 8.42 करोड़ रुपये की लागत से लाइट एंड साउंड शो शुरू किया जाना है, जिसके लिए 13 दिसंबर की तारीख तय की गई है।
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
सुनाई दे सकती है अमिताभ बच्चन की आवाज
झांसी और जैसलमेर किले की तर्ज पर तैयार किए जा रहे शो को सबसे अलग बनाने के लिए इसमें अभिनेता अमिताभ बच्चन से वॉइस ओवर के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पर्यटन विभाग के अधिकारियों का मानना है कि किले के इतिहास की पूरी दास्तान अमिताभ बच्चन की आवाज में गूंजेगी तो पर्यटकों का जुड़ाव और मजबूती से होगा।
लाइट एंड साउंड शो
- फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2003-04 में शुरू हुआ था शो
आगरा किला में लाइट एंड साउंड शो सबसे पहले वर्ष 2003-04 में शुरू हुआ, लेकिन छह माह में ही बंद हो गया। पर्यटन निगम ने 2011 में इसे फिर शुरू किया। लगातार आठ साल तक यानी 2019 तक यह आगरा किला में चलता रहा। हर दिन हिंदी और अंग्रेजी में शो हो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
लाइट एंड साउंड शो
- फोटो : अमर उजाला
लगती थी अतिरिक्त कुर्सियां
हिंदी में शो देखने के लिए टिकटों की मारामारी वीक एंड पर रहती थी। यहां तक कि अतिरिक्त कुर्सियां लगानी पड़ती थीं। देखरेख न होने से लाइटें बंद हो गई और साउंड सिस्टम खराब हो गया। तत्कालीन कमिश्नर अनिल कुमार ने एक दिन शो देखा तो इसे बंद करने के आदेश दिए। तब से यह बंद है।
विज्ञापन
लाइट एंड साउंड शो
- फोटो : अमर उजाला