फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shamshera: रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगे आगरा के गौरांश, फिल्म में निभाया है बच्चा गैंग लीडर का किरदार

Thu, 21 Jul 2022 09:01 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 21 Jul 2022 09:01 PM IST
विज्ञापन
Agra child artist Gauransh will be seen in Ranbir Kapoor Film Shamshera
बाल कलाकार गौरांश - फोटो : अमर उजाला

फिल्म 'शमशेरा' का बच्चा गैंग लीडर गौरांश शर्मा आगरा पहुंचा, तो उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। शहर में कई स्थानों पर उसका जोरदार स्वागत हुआ। सम्मान का दौर भी खूब चला। शुक्रवार से अभिनेता रणबीर कपूर, संजय दत्त और अभिनेत्री वाणी कपूर की फिल्म 'शमशेरा' सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में आगरा के मशहूर बाल कलाकार और सेंट एंड्रयूज पब्लिक स्कूल कमला नगर के पांचवी कक्षा के छात्र गौरांश शर्मा ने अहम किरदार निभाया है। फिल्म में रणबीर कपूर (शमशेरा) के गैंग में बच्चों की टोली के लीडर का किरदार निभाते गौरांश दिखाई देंगे। 



फिल्म रिलीज से पूर्व गुरुवार को मुंबई से आगरा आने पर बाल कलाकार गौरांश शर्मा को आगरा वासियों ने सिर आंखों पर बिठा लिया। आगरा कैंट से लेकर एमजी रोड, दीवानी चौराहा और कमला नगर होते हुए भगवान टॉकीज तक विशाल और भव्य रोड शो निकाला गया। 

Agra child artist Gauransh will be seen in Ranbir Kapoor Film Shamshera
बाल कलाकार गौरांश - फोटो : अमर उजाला
रोड शो के दौरान प्रतापपुरा पर संदीप अग्रवाल, सेंट जोंस चौराहे पर आनंद प्रकाश जैन और अमरेंदर जैन, एमजी रोड पर शरद अग्रवाल, दीवानी चौराहे पर वसंत कुलश्रेष्ठ ने बाल कलाकार गौरांश शर्मा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। गौरांश भी खुली कार में अपनी मासूम अदाओं से सबका दिल जीतता रहा। 
Agra child artist Gauransh will be seen in Ranbir Kapoor Film Shamshera
आगरा में गौरांश का हुआ जोरदार स्वागत - फोटो : अमर उजाला
लघु उद्योग भारती की ओर से होटल आशादीप में गौरांश को सम्मानित किया गया। इस दौरान दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राकेश गर्ग, जिलाध्यक्ष भुवेश अग्रवाल, राजीव बंसल, उपाध्यक्ष शैलेश अग्रवाल, सचिव अरविंद शुक्ला, कार्यकारिणी सदस्य असीम गुप्ता ने भी बाल कलाकार गौरांश शर्मा को सम्मानित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra child artist Gauransh will be seen in Ranbir Kapoor Film Shamshera
आगरा में गौरांश का हुआ जोरदार स्वागत - फोटो : अमर उजाला
सोनी टीवी पर सुपर डांसर टू और जीटीवी पर डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर 4 द्वारा बॉलीवुड में चमके आगरा के बाल कलाकार गौरांश शर्मा पांच वर्षों से बॉलीवुड में काम कर रहे हैं। स्टार प्लस पर मरियम खान रिपोर्टिंग लाइव, स्टार भारत पर जीजी मां, एंड टीवी पर मेरी हानिकारक बीवी और स्टार प्लस पर महाराज की जय हो सहित कई टीवी सीरियल में काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
Agra child artist Gauransh will be seen in Ranbir Kapoor Film Shamshera
गौरांश के तिलक लगातीं दादी - फोटो : अमर उजाला
गौरांश दो टीवी शो होस्ट कर चुके हैं। एक दर्जन से अधिक विज्ञापनों में उन्होंने अपने अभिनय का जौहर दिखाया है। कंगना रनौत फेम मणिकर्णिका फिल्म में भी एक छोटा सा किरदार उन्होंने निभाया था। बॉलीवुड की फिल्म गुठली के साथ-साथ कुवैत की इंटरनेशनल फिल्म अमीर में ही उन्होंने काम किया है। यह दोनों फिल्म शीघ्र ही रिलीज होंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed