फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तेजप्रताप यादव ने की लालू प्रसाद की रिहाई की प्रार्थना, तीर्थस्थलों पर गंदगी देख जताई नाराजगी

Fri, 01 Nov 2019 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 01 Nov 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
Lalu Prasad Yadav Son Tejpratap Yadav Pray in Mathura For Father Release from Jail
बिहार के पूर्व स्वास्थ्य एवं पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला
बिहार के पूर्व स्वास्थ्य एवं पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव ने नंद भवन, चरण पहाड़ी, पावन सरोवर, वृंदाकुंड, यशोदा कुंड, हाऊ-बिलाऊ, उद्धव क्यारी, आसेश्वर महादेव, टेर कदंब में ठाकुर जी के दर्शन किए। उन्होंने तीर्थ स्थलों पर गंदगी देख नाराजगी व्यक्त की और कहा कि मोदी सरकार का स्वच्छता अभियान सिर्फ दिखावा है। बोले, प्रदेश सरकार की उदासीनता के कारण यहां का यथोचित विकास नहीं हुआ है। 
Lalu Prasad Yadav Son Tejpratap Yadav Pray in Mathura For Father Release from Jail
गोवर्धन में पूजा करते तेजप्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला
उधर, दीपावली से ब्रज में प्रवास कर रहे तेज प्रताप अपने पिता लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य लाभ एवं कारागार से उनकी शीघ्र रिहाई की प्रार्थना कर रहे हैं। बुधवार को वह पूर्व जेल विजिटर लक्ष्मण प्रसाद शर्मा के साथ नंदगांव पहुंचे थे। इस दौरान वृंदावनी फाउंडेशन के उप चेयरमैन धनंजय कुमार, भागवत प्रवक्ता आचार्य राधिकेश शर्मा, राजद नेता चंद्र प्रकाश सिंह, अमित कुमार आदि मौजूद थे।
Lalu Prasad Yadav Son Tejpratap Yadav Pray in Mathura For Father Release from Jail
वृंदावन में गोवर्धन पूजा में तेजप्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि विगत कई दिनों से तेज प्रताप यादव ब्रज में हैं। तेजप्रताप यादव अपने साथियों के साथ छोटी दिवाली पर वृंदावन पहुंचे थे। तभी से वह यहां मंदिर-मंदिर जाकर कृष्ण भक्ति कर रहे हैं। दिवाली का पर्व उन्होंने वृंदावन में मनाया। इसके बाद गोवर्धन पूजा पर रमेश बाबा की 84 कोस ब्रजयात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lalu Prasad Yadav Son Tejpratap Yadav Pray in Mathura For Father Release from Jail
तेजप्रताप यादव व अन्य - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को तेजप्रताप यादव अपने ब्रज के सखा लक्ष्मण प्रसाद शर्मा के साथ गोवर्धन पहुंचे। उन्होंने यहां श्री दानबिहारी गिरिराज महाराज राधाकृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
Lalu Prasad Yadav Son Tejpratap Yadav Pray in Mathura For Father Release from Jail
बीमार श्रद्धालु का हाल जाते तेजप्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला
बीते शनिवार को तेजप्रताप यादव यमुना जल पीने से बीमार हुए श्रद्धालुओं से मिले थे। इस घटना को लेकर तेजप्रताप ने मोदी सरकार पर निशाना भी साधा था। तेजप्रताप ने कहा था कि मोदी सरकार गंगा-यमुना की सफाई के नाम पर देशवासियों से सिर्फ मजाक कर रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed