फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंसानियत: महिला चिकित्सक ने मुंह से सांस देकर बचाई नवजात की जान, लोगों ने बताया 'धरती का भगवान'

Mon, 14 Mar 2022 02:05 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 14 Mar 2022 02:05 PM IST
विज्ञापन
lady doctor saved the newborn baby life by breathing through the mouth in agra
नवजात को सांस देतीं महिला डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

चिकित्सक को धरती पर भगवान का दूसरा रूप माना जाता है, जो मरीजों को नई जिंदगी देते हैं। आगरा में 'धरती के भगवान' ने नवजात की जान बचाई है। दरअसल, एत्मादपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात महिला चिकित्सक ने प्रसव के बाद नवजात की सांस न चलने पर अपने मुंह से सांस दी और उसकी जिंदगी बचा ली। यह मामला एक मार्च का है। महिला चिकित्सक द्वारा अपने मुंह से नवजात को सांस देने का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसे देखकर हर कोई महिला चिकित्सक की सराहना कर रहा है। 



जानकारी के मुताबिक एत्मादपुर के गांव बुर्ज गंगी निवासी खुशबू को प्रसव के लिए एक मार्च को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। सामान्य प्रसव से खुशबू ने बेटी को जन्म दिया। जन्म के कुछ देर बाद नवजात बच्ची की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। 

lady doctor saved the newborn baby life by breathing through the mouth in agra
नवजात को सांस देतीं महिला डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

अस्पताल की डॉक्टर सुरेखा ने जांच की तो नवजात को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। इस पर बच्ची को ऑक्सीजन लगाई, लेकिन कोई लाभ नहीं मिला। इसके बाद डॉक्टर सुरेखा ने नवजात बच्ची को अपने मुंह से सांस देना शुरू कर दिया।

lady doctor saved the newborn baby life by breathing through the mouth in agra
नवजात को सांस देतीं महिला डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
प्रसव के बाद नवजात की सफाई नहीं हुई थी। उसके पूरे शरीर पर खून लगा हुआ था। इन सब की परवाह किए बिना डॉक्टर सुरेखा नवजात की जिंदगी बचाने की जद्दोजहद में जुटी रहीं। वह करीब सात मिनट तक उसे सांस देती रहीं। आखिरकार उनका प्रयास सफल हुआ। नवजात की हालत में सुधार हुआ, जिसके बाद सबने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
lady doctor saved the newborn baby life by breathing through the mouth in agra
नवजात को उपचार देतीं महिला चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर सुरेखा जिस समय बच्ची की जान बचाने के लिए उसे मुंह से सांस दे रही थीं। वहां मौजूद स्टाफ ने उनका वीडियो बना लिया। यह वीडियो अब सामने आया है। जिसे देखकर हर कोई महिला चिकित्सक की सराहना कर रहा है। 
विज्ञापन
lady doctor saved the newborn baby life by breathing through the mouth in agra
चिकित्सक सुरेखा के हाथों में नवजात बच्ची - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को महिला खुशबू अपनी बच्ची को लेकर फिर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची, जहां चिकित्सक ने बच्ची का चेकअप किया। अब मां और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं। खुशबू और उसके परिवार ने बच्ची की जान बचाने के लिए डॉक्टर सुरेखा का आभार जताया। खुशबू का कहना है कि डॉक्टर की वजह से मेरी बेटी सांसें ले रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed