अमर उजाला की महिला सशक्तिकरण की मुहिम को बढ़ावा देने के लिए ‘गूंज’ की महिला बाइकर्स गुरुवार की शाम को आगरा पहुंची तो लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। बाइकर्स टीम ने अपने दूसरे चरण की शुरुआत धर्मनगरी मथुरा से की।
2 of 8
बाइक रैली
- फोटो : अमर उजाला
शाम को बाइकर्स की टीम जिला महिला चिकित्सालय पहुंची, जहां आशा ज्योति केंद्र की ओर से स्वागत हुआ। बाइक रैली का नेतृत्व कर रहीं आगरा की बेटी पल्लवी फौजदार ने कहा कि अब लोगों को लड़का-लड़की के बीच भेदभाव की सोच को बदलना होगा। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हरसरनीत कौर ने बाइकर्स को बुके भेंट किया।
3 of 8
बाइक रैली
- फोटो : अमर उजाला
महिला एवं बाल कल्याण विभाग और महिला सामाख्या के संयुक्त तत्वावधान में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और महिला हेल्प लाइन 181 के संदेश के जन जन तक पहुंचाने को बाइक पर निकलीं महिला राइडर्स शाम चार बजे जिला महिला अस्पताल में पहुंचीं। यहां आशा ज्योति केंद्र की ओर से आयोजित समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बेटी बचाओ का संदेश दिया गया।
4 of 8
बाइक रैली
- फोटो : अमर उजाला
युवा कल्याण विभाग के रंगमंच कलाकार महेश एंड ट्विंकल टीम ने ‘बहनों में है हिम्मत भारी, तोड़ के बंधन थामी गाड़ी’ का जोश भरा गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद कन्या भ्रूण हत्या पर भावपूर्ण नाटक का मंचन करके लोगों को कन्याओं को बचाने का संदेश दिया। विहान विद्यालय के बच्चों ने वंदेमातरम की प्रस्तुति दी। यस वी कैन संस्था के बच्चों ने बाइकर्स का बैज लगाकर स्वागत किया।
5 of 8
बाइक रैली
- फोटो : अमर उजाला
विश्व रिकार्डधारी बाइक राइडर पल्लवी फौजदार ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में बेटी बचाओ का संदेश देकर रैली 23 दिसंबर को बुलंदशहर से शुरू हुई थी। दूसरे चरण में मथुरा से शुरुआत की गई है। आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, कन्नौज होकर रैली कानपुर में 30 दिसंबर को पहुंचेगी।