{"_id":"5e5e74a98ebc3ef3ff5498f3","slug":"laddu-holi-2020-celebrate-in-barsana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Holi 2020: राधाकृष्ण के आंगन में लड्डूओं की बरसात, भावविभोर हुए भक्त, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Holi 2020: राधाकृष्ण के आंगन में लड्डूओं की बरसात, भावविभोर हुए भक्त, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 04 Mar 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
लाडलीजी मंदिर में लड्डू होली के दौरान भक्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बरसाना में गुलाल के उड़ते बादलों से रंगीन हुए लाडलीजी मन्दिर में लड्डुओं की बरसात हुई और भाव-विह्वल पांडा का नृत्य देख श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। राधे-राधे के जयघोष के समूचा वातावरण गूंज उठा।
2 of 5
लड्डू होली के दौरान श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को बरसाना के लाडलीजी मंदिर में लड्डू होली का अद्भुद आयोजन हुआ। लाडली के धाम में लड्डू होली देखने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ने लगा। लड्डू होली की मस्ती में मदमस्त हुए श्रद्धालु भाव विभोर होकर लाडली जी मंदिर की ओर बढ़ रहे थे देखते ही देखते मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया। चाहुंओर राधे ही राधे के जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा।
3 of 5
लाडलीजी मंदिर में लड्डू होली के दौरान श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
राधाकृष्ण की दिव्य प्रेम की लड्डू होली का आनंद लेने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु बरसाना पहुंचे। शाम के जैसे ही पांच बजे तो लाडली जी मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भक्तों पर लड्डूओं की बरसात
- फोटो : अमर उजाला
बृषभान नंदनी भी शीशमहल में विराजमान होकर अपने भक्तों पर लड्डूओं की बरसात कर रहीं थी। पूरा मंदिर परिसर अबीर गुलाल की बरसात से अट गया।
विज्ञापन
5 of 5
लाडलीजी मंदिर में भक्तों पर लड्डूओं की बरसात
- फोटो : अमर उजाला
अबीर गुलाल में सराबोर श्रद्धालु मस्ती के साथ नाच रहे थे। वहीं श्रद्धालु एक दूसरे पर गुलाल फेंककर अपने आप को धन्य मान रहे थे। वहीं मथुरा की रहने वाली रजनी शर्मा ने बताया कि जैसा हमने लड्डू होली के बारे में सुना था। उससे अधिक रस देखने को मिला। वहीं पुलिस प्रशासन के उच्चाधिकारी भी लड्डू होली की सुरक्षा व्यवस्था को बनाने के लिए देर शाम तक डटे रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।