फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2020: राधाकृष्ण के आंगन में लड्डूओं की बरसात, भावविभोर हुए भक्त, देखें तस्वीरें

Wed, 04 Mar 2020 12:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 04 Mar 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
Laddu Holi 2020 Celebrate In Barsana
लाडलीजी मंदिर में लड्डू होली के दौरान भक्त - फोटो : अमर उजाला
बरसाना में गुलाल के उड़ते बादलों से रंगीन हुए लाडलीजी मन्दिर में लड्डुओं की बरसात हुई और भाव-विह्वल पांडा का नृत्य देख श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। राधे-राधे के जयघोष के समूचा वातावरण गूंज उठा।
Laddu Holi 2020 Celebrate In Barsana
लड्डू होली के दौरान श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को बरसाना के लाडलीजी मंदिर में लड्डू होली का अद्भुद आयोजन हुआ। लाडली के धाम में लड्डू होली देखने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ने लगा। लड्डू होली की मस्ती में मदमस्त हुए श्रद्धालु भाव विभोर होकर लाडली जी मंदिर की ओर बढ़ रहे थे देखते ही देखते मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया। चाहुंओर राधे ही राधे के जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। 
Laddu Holi 2020 Celebrate In Barsana
लाडलीजी मंदिर में लड्डू होली के दौरान श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
राधाकृष्ण की दिव्य प्रेम की लड्डू होली का आनंद लेने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु बरसाना पहुंचे। शाम के जैसे ही पांच बजे तो लाडली जी मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Laddu Holi 2020 Celebrate In Barsana
भक्तों पर लड्डूओं की बरसात - फोटो : अमर उजाला
बृषभान नंदनी भी शीशमहल में विराजमान होकर अपने भक्तों पर लड्डूओं की बरसात कर रहीं थी। पूरा मंदिर परिसर अबीर गुलाल की बरसात से अट गया। 
विज्ञापन
Laddu Holi 2020 Celebrate In Barsana
लाडलीजी मंदिर में भक्तों पर लड्डूओं की बरसात - फोटो : अमर उजाला
अबीर गुलाल में सराबोर श्रद्धालु मस्ती के साथ नाच रहे थे। वहीं श्रद्धालु एक दूसरे पर गुलाल फेंककर अपने आप को धन्य मान रहे थे। वहीं मथुरा की रहने वाली रजनी शर्मा ने बताया कि जैसा हमने लड्डू होली के बारे में सुना था। उससे अधिक रस देखने को मिला। वहीं पुलिस प्रशासन के उच्चाधिकारी भी लड्डू होली की सुरक्षा व्यवस्था को बनाने के लिए देर शाम तक डटे रहे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed