फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हमारी धरोहर आगरा कथा: जानिए शहर की नाई की मंडी का इतिहास

Thu, 10 Dec 2020 02:00 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 10 Dec 2020 02:00 PM IST
विज्ञापन
Know The History Of Nai Ki Mandi Agra
नाई की मंडी - फोटो : अमर उजाला
जहां शहर की ज्यादातर मंडियां मुगल बादशाह अकबर के समय में बनी, वहीं नाई की मंडी इससे भी पुरानी है। यह सूर वंश के शासक शेरशाह सूरी के समय में बनी थी। 
Know The History Of Nai Ki Mandi Agra
नाई की मंडी - फोटो : अमर उजाला
यह शेरशाह सूरी की फौज के सिपाहियों की हजामत करने वालों ने बसाई थी। उस समय यहां एक मस्जिद थी और एक पाठशाला। इसी के आसपास नाइयों की बस्ती बस गई। इस इलाके को नाई की मंडी कहा जाने लगा।
Know The History Of Nai Ki Mandi Agra
नाई की मंडी बाजार - फोटो : अमर उजाला
इतिहासकार राज किशोर राजे ने बताया कि उन दिनों हजामत बनाना एक कला था। इतिहास में ऐसे कई किस्से हैं जिनमें इस कला से लोगों ने पुरस्कार हासिल किए। शेरशाह की फौज में मुगल, पठान, तूरानी, ईरानी और भारतीय सैनिक थे। भारतीयों में हिंदू और मुस्लिम दोनों थे। ये सभी अलग-अलग किस्म की दाढ़ी व बाल रखते थे। सभी हजामत के लिए नाई की मंडी में जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Know The History Of Nai Ki Mandi Agra
नाई की मंडी बाजार - फोटो : अमर उजाला
अंग्रेजों के समय में बदला काम 
अंग्रेजों के समय में फौजों में बिना दाढ़ी वाले सिपाही रखे गए। बाल काटने और दाढ़ी बनाने के लिए नए किस्म के अंग्रेजी औजार आ गए। एक  ही तरह की बाल कटिंग होने लगी। 
विज्ञापन
Know The History Of Nai Ki Mandi Agra
नाई की मंडी थाना - फोटो : अमर उजाला
फौज के साथ ही अलग से नाई रहने लगे। इससे मंडी में नाइयों का काम ठंडा पड़ गया। धीरे धीरे नाई की मंडी का सिर्फ नाम रह गया। इसकी जगह चमड़े का व्यवसाय जोर पकड़ता चला गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed