{"_id":"5c5bd10bbdec222b6e16c93c","slug":"kirti-mandir-barsana-in-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यहां बनकर तैयार हुआ राधारानी की मां कीर्ति का पहला मंदिर, भव्यता देख भक्त हो रहे भाव विभोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां बनकर तैयार हुआ राधारानी की मां कीर्ति का पहला मंदिर, भव्यता देख भक्त हो रहे भाव विभोर
ब्रज में यूं तो कई मंदिर हैं, लेकिन राधारानी की मां कीर्ति का पहला मंदिर बरसाना में बनाया गया है। रंगीली महल परिसर में बना भव्य कीर्ति मंदिर वास्तु कला का बेजोड़ नमूना है। इसकी भव्यता भक्तों को बरबस अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। इस मंदिर को 11 फरवरी को आम जनमानस के लिए खोला जाएगा। इसके लिए तैयारियों शुरू हो गई हैं।
2 of 5
kalash yatra
गुरुवार को सप्त दिवसीय मंदिर स्थापना दिवस की शुरुआत हो गई है। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए देश-विदेश के हजारों श्रद्धालुओं आए हैं। इस मौके पर कीर्ति मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया।
3 of 5
kalash yatra
- फोटो : अमर उजाला
कीर्ति मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा बरसाना की गलियों से गुजरते हुए पुन: कीर्ति मंदिर पर संपन्न हुई। कीर्ति मंदिर के शुद्धिकरण के लिए गाजीपुर के प्रेम सरोवर से जल लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kalash yatra
30 एकड़ भूभाग में बना बरसाना का रंगीली महल और कीर्ति मंदिर पर्यटन के अलावा क्षेत्र के लोगों के लिए नए रोजगार भी पैदा करेगा। कीर्ति मंदिर की नींव वर्ष 2006 में स्वयं जगद्गुरु कृपालु महाराज ने रखी थी। यह मंदिर भारत वर्ष में कीर्ति महारानी का पहला मंदिर होगा।
विज्ञापन
5 of 5
kirti mandir barsana
मंदिर के उद्घाटन के लिए मंदिर परिसर में युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। सचिव नितिन गुप्ता ने बताया कि 11 फरवरी को कीर्ति मंदिर को आम जनमानस के लिए खोल दिया जाएगा। सात से 14 फरवरी तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। पिता के सपने को पूरा करने के लिए परिषद की अध्यक्ष डॉ. विशाखा त्रिपाठी भी साफ सफाई में सहयोग कर रही हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।