फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अकरम अपहरण से पहले अपहरणकर्ताओं ने लाइब्रेरियन को किया था अगवा, वसूली थी 25 लाख की फिरौती

Thu, 20 Feb 2020 12:34 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 20 Feb 2020 12:34 PM IST
सार

17 फरवरी को अधिवक्ता को धौलपुर के बाड़ी से मुक्त करा लिया गया था। पुलिस ने पांच बदमाश और एक महिला को गिरफ्तार किया

विज्ञापन
Kidnappers Ransome 2.5 Million From Librarian Case
पुलिस हिरासत में अधिवक्ता के अपहरणकर्ता - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के अधिवक्ता अकरम अंसारी का अपहरण करने वाले गैंग के सरगना उग्रसेन ने तीन साल पहले सिकंदरा से लाइब्रेरियन का अपहरण किया था। गैंग ने 25 लाख रुपये फिरौती भी वसूली थी। इस मामले में पुलिस ने उग्रसेन को जेल भेजा था। वह जमानत पर बाहर आ गया। मगर, पुलिस को भनक तक नहीं थी।
Kidnappers Ransome 2.5 Million From Librarian Case
एडीजी अजय आनंद से हाथ से मिलाते अधिवक्ता अकरम अंसारी - फोटो : Amar Ujala
फिरोजाबाद के अधिवक्ता अकरम अंसारी का तीन फरवरी को अपहरण हुआ था। 17 फरवरी को अधिवक्ता को धौलपुर के बाड़ी से मुक्त करा लिया गया था। पुलिस ने पांच बदमाश और एक महिला को गिरफ्तार किया। इनमें उग्रसेन, लाखन, सुरेंद्र, राकेश, मुकेश और उग्रसेन की पत्नी उर्मिला थीं।
 
Kidnappers Ransome 2.5 Million From Librarian Case
पुलिस ने पकड़े अपहरण के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
सिकंदरा में शास्त्रीपुरम ओवरब्रिज से अगस्त 2017 को सीएफटीआई के लाइब्रेरियन मथुरा निवासी जावेद रजा जाफरी का अपहरण किया गया था। 25 लाख की फिरौती वसूलने के बाद लाइब्रेरियन को धौलपुर के बसई डांग क्षेत्र से छोड़ा गया था। इस मामले में उग्रसेन का नाम सामने आने पर पुलिस ने गिरफ्तारी की थी। उसे जेल भी भेजा गया था। इसके बाद कब जमानत पर बाहर आया? इसका पुलिस के पास डाटा नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kidnappers Ransome 2.5 Million From Librarian Case
एसएसपी बबलू कुमार के साथ पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि धौलपुर के बाड़ी में कई गैंग सक्रिय हैं। इन गैंगों को दो बदमाश शरण देते हैं। इन्हें मुखिया कहा जाता है। इन मुखिया को अन्य गैंग पकड़ के आने के बारे में जानकारी देते हैं। फिरौती की रकम वसूलने के बाद इनको रकम में से हिस्सा भी दिया जाता है।
विज्ञापन
Kidnappers Ransome 2.5 Million From Librarian Case
अधिवक्ता के साथ पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
लाखन और उग्रसैन अपहरण की कई वारदात कर चुके हैं। गांव में उनका घर है। लाखन के खेत भी हैं। पुलिस का कहना है कि गैंगों ने फिरौती की रकम से ही अच्छे मकान बनवाए हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed