जब हौसला हो परवाज भरने का, तो क्यूं रुकना हार मान कर...। जीवन में आने वाली मुश्किलों का जांबाजी से सामना करो। कर्म करते चलो, फल की चिंता न करो। हिमानी के जीवन का यही फलसफा है। सिर्फ 15 साल की उम्र में आंखों की रोशनी गंवानी वाली आगरा की इस होनहार बेटी ने अपनी योग्यता के दम पर परिवार और शहर का सिर गर्व के ऊंचा कर दिया है। केबीसी-13 में न केवल उन्होंने एक करोड़ रुपये जीते बल्कि करोड़ों देशवासियों का दिल भी जीत लिया। यह एपिसोड 30 अगस्त की रात नौ बजे सोनी टीवी पर प्रसारित होगा। राजपुर चुंगी की रहने वाली हिमानी बुंदेला ने अमर उजाला को बताया कि वे बचपन से ही केबीसी में जाना चाहती थीं। बचपन में अपने दोस्तों के साथ मिल कर केबीसी खेलती थीं और खुद अमिताभ बच्चन बनती थीं
कौन बनेगा करोड़पति-13: आगरा की हिमानी ने जीती धनराशि और करोड़ों भारतीयों का दिल, पढ़िए उनकी जीत का फलसफा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:41 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन