फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   KBC Season 13 Kaun Banega Crorepati Agra Woman Himani Bundela First Millionaire: Kaun banega crorepati: the first woman millionaire of kbc 13 season himani bundela

KBC 13: 15 साल की उम्र में खोई थी आंखों की रोशनी, आज करोड़पति बनीं आगरा की हिमानी

Fri, 27 Aug 2021 06:02 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 27 Aug 2021 06:02 PM IST
सार

हिमानी के पिता विजय बुंदेला ने बताया कि जब हिमानी 15 वर्ष की थीं तो एक हादसे में उनकी आंखों की रोशनी चली गई। डॉक्टर बनने का सपना देखने वालीं हिमानी को भविष्य अंधकार में डूबता नजर आया। परिजनों के साथ ने हिम्मत बढ़ाई। 

विज्ञापन
KBC Season 13 Kaun Banega Crorepati Agra Woman Himani Bundela First Millionaire: Kaun banega crorepati: the first woman millionaire of kbc 13 season himani bundela
अमिताभ बच्चन के साथ आगरा की हिमानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी की शिक्षिका हिमानी बुंदेला केबीसी-13 (कौन बनेगा करोड़पति) में अपने हौसले और ज्ञान का लोहा मनवाया है। हिमानी इस सीजन की पहली करोड़पति बन गई हैं। सोनी टीवी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पर इसकी पुष्टि की है। हिमानी बुंदेला के करोड़पति बनने वाले एपिसोड का 30 अगस्त को सोनी टीवी पर टेलीकास्ट होगा। इसको लेकर हिमानी और उनका परिवार बहुत खुश है।

विज्ञापन


आगरा के राजपुर चुंगी निवासी हिमानी बुंदेला का कहना था कि वह टीवी पर खुद को देखना चाहती थी। बचपन में रीयलिटी शो पसंद थे। नौ साल की उम्र से ही केबीसी देखना शुरू किया। तभी निश्चय किया था कि एक दिन इसी शो का हिस्सा बनना है। दोस्तों से कहती थी कि अमिताभ बच्चन से मिलना है।
विज्ञापन


15 वर्ष में खोई थी रोशनी
हिमानी के पिता विजय बुंदेला ने बताया कि जब हिमानी 15 वर्ष की थीं तो एक हादसे में उनकी आंखों की रोशनी चली गई। डॉक्टर बनने का सपना देखने वालीं हिमानी को भविष्य अंधकार में डूबता नजर आया। परिजनों के साथ ने हिम्मत बढ़ाई। ग्रेजुएशन और इसके बाद बीएड करने के बाद केंद्रीय विद्यालय में सलेक्शन हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले पांच साल से करा रहीं थीं लगातार पंजीकरण
हिमानी पिछले पांच साल से लगातार केबीसी में प्रतिभाग करने के लिए पंजीकरण कर रही थी। अप्रैल के आखिरी सप्ताह में केबीसी से कॉल आया। एक बार तो भरोसा ही नहीं हुआ। बताया कि पहले दो बार तो मैंने कॉल ही कट कर दिया था, लेकिन जब तीसरी बार कॉल आया तो रिसीव किया। 
कौन बनेगा करोड़पति-13: अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर दिखेंगी ताजनगरी की शिक्षिका हिमानी
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed