{"_id":"5e5b35968ebc3ef3d328b776","slug":"kasganj-young-man-dies-in-delhi-violence","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली हिंसा की भेंट चढ़ा कासगंज का 'प्रेम', बेटे का शव देखकर बूढ़ी मां हुई बदहवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली हिंसा की भेंट चढ़ा कासगंज का 'प्रेम', बेटे का शव देखकर बूढ़ी मां हुई बदहवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 02 Mar 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
मृतक प्रेम सिंह की मां का रो-रोकर बुरा हाल
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली हिंसा ने कासगंज जिले के एक युवक की जान ले ली। वो 25 फरवरी से लापता था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में रखे अज्ञात शवों में एक शव उसका था। शनिवार को मृतक के परिजनों ने उसकी शिनाख्त की। युवक दिल्ली में रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी मौत से परिवार में सदमे में है।
2 of 6
दिल्ली हिंसा में मृत प्रेम सिंह का फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala
प्रेम सिंह (27) पुत्र जगदीश निवासी रजपुरा सलेमपुर (कासगंज) छह माह पूर्व रोजगार की तलाश में अपने पूरे परिवार के साथ दिल्ली गया था। दिल्ली में वो ब्रजपुरी इलाके में स्थित एक मकान में किराए पर पत्नी, बच्चे, मां और भाई-बहन के साथ रहता था।
3 of 6
दिल्ली उपद्रव की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने बताया कि प्रेम सिंह 25 फरवरी को सुबह घर से दूध लेने के लिए निकला था। इसी दौरान हिंसा में घायल हो गया। किसी ने उसे दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल में उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। उधर, जब युवक घर नहीं लौटा तो परिजन चिंतित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
दिल्ली उपद्रव की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। तलाश करते हुए परिजन गुरु तेग बहादुर अस्पताल पहुंच गए, जहां रखे अज्ञात शवों में प्रेम सिंह का शव मिला। उसका शव देखते ही परिजन चीत्कार कर उठे। बूढ़ी मां बदहवास हो गई। मृतक के भाई श्यामसुंदर ने बताया कि मामले की तहरीर दयालपुर थाना पुलिस को दी है।
विज्ञापन
5 of 6
मृतक प्रेम सिंह के परिजन
- फोटो : Amar Ujala
युवक प्रेम सिंह रोजगार की तलाश में छह माह पहले दिल्ली गया था, लेकिन जब उसे कोई रोजगार नहीं मिला तो वो रिक्शा चलाने का काम करने लगा। रिक्शा चलाने से जो आय हो रही थी उसी से वो पत्नी, बच्चों एवं मां और भाई-बहन का भरण पोषण कर रहा था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।