फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kasganj: आफत की बारिश से मची त्राहि-त्राहि, बाढ़ जैसे हालात, देखें तबाही की तस्वीरें

Sun, 09 Oct 2022 04:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 09 Oct 2022 04:31 PM IST
विज्ञापन
Kasganj Weather Update Heavy Rain In Braj
बाजार में जलभराव - फोटो : अमर उजाला
कासगंज जिले के लिए बड़ी आफत बन गई है। पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। शनिवार की पूरी रात और रविवार को दिन में लगातार कभी धीमे तो कभी तेज बारिश होती रही। पिछले 24 घंटे में कासगंज में 114 मिलीमीटर बारिश हुई, तो पटियाली तहसील क्षेत्र में 62.5 मिलीमीटर तथा सहावर तहसील में 11.5 मिलीमीटर बारिश हुई। यह दस वर्षों में अक्टूबर माह में हुई सर्वाधिक बारिश है। बारिश से जगह-जगह जलभराव के हालात हैं। चाहे शहरी इलाका हो या ग्रामीण इलाका, हर जगह मुसीबत बनी हुई है।


शुक्रवार से जिले में तेज बारिश का सिलसिला शुरू हुआ जो अभी तक जारी है। मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट रविवार तक के लिए दिया था। इस अलर्ट के मुताबिक बारिश हो रही है। अभी दो दिन और बारिश होने का अलर्ट है। बारिश की स्थिति को देखते हुए लोग त्राहि-त्राहि करने लगे हैं। जिले में उपलब्ध 13 वर्षों के आंकड़ों में कभी भी इतनी बारिश नहीं हुई। केवल वर्ष 2013 में अक्टूबर माह में अधिकतम 93.66 मिलीमीटर बारिश हुई थी। बारिश की इस तबाही से बचने के लिए निकायों के द्वारा कोई प्रबंध नहीं किए गए हैं।
Kasganj Weather Update Heavy Rain In Braj
जलभराव - फोटो : अमर उजाला
कासगंज शहर, गंजडुंडवारा, सहावर, पटियाली सहित तमाम इलाकों में जलभराव के हालात बन गए। त्यौहारी सीजन चालू हो चुका है। ऐसे में बारिश के कारण ग्राहक भी नदारद हैं। बारिश रुकने पर कम संख्या में ही लोग बाजार में नजर आते हैं और बारिश शुरू होते ही बाजार से रौनक गायब हो जाती है। तीन दिन बाद करवा चौथ का पर्व है। इसके बावजूद ग्राहकों की संख्या अभी कम है।
Kasganj Weather Update Heavy Rain In Braj
दुकान में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
महिलाएं जरूरत के सामान की खरीदारी के लिए बारिश के कारण नहीं निकल पा रहीं। बाजारों में कीचड़, जलभराव की स्थिति जगह जगह बनी हुई है। बारिश के दौरान शहर में सोरों गेट, बिलराम गेट, नदरई गेट, लक्ष्मीगंज पर पानी भरा रहा, जिससे आवागमन में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगर की आबादी के इलाके लवकुश नगर, गंगेश्वर कॉलोनी, पाल नगर, सोलह बीघा, दुर्गा कॉलोनी, अशोक नगर, किला मोहल्ला सहित अन्य इलाकों में बारिश का पानी भरने से लोगों को दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kasganj Weather Update Heavy Rain In Braj
खेतों में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
वहीं ग्रामीण मार्गों पर भी जगह-जगह जलभराव के हालात हैं। गांव के रास्तों पर भी पानी भरा नजर आया। बारिश के पानी में होकर ही लोग आवाजाही कर रहे थे। सुबह के समय तेज बारिश होने के कारण लोगों की आम दिनचर्या प्रभावित रही।
विज्ञापन
Kasganj Weather Update Heavy Rain In Braj
पानी में तैरती फसलें - फोटो : अमर उजाला
कारोबारी अनिल जैन ने बताया कि ऐसी बारिश कई सालों में नहीं हुई। लगातार पानी बरसने के कारण कारोबार बेहद प्रभावित है। बाजारों में ग्राहक नहीं हैं। मौसम सही हो तो ग्राहक निकलें और बाजारों में रौनक बढ़े। जगह-जगह पानी भरने के कारण काफी मुश्किलें हो रही हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed