फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कासगंज में बाढ़ : गंगा में तेजी से हो रहा कटान, पलायन को विवश हुए ग्रामीण, देखें तस्वीरें

Fri, 12 Aug 2022 03:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 12 Aug 2022 03:56 PM IST
विज्ञापन
Kasganj Flood Affected Villages Will Be Evacuated Due To Ganga Erosion
बरौना गांव के पास पहुंची गंगा नदी - फोटो : अमर उजाला

कासगंज में पटियाली तहसील क्षेत्र के पांच हजार की आबादी वाले गांव बरौना के लिए गंगा का कटान  निरंतर जारी है। कटान देखकर दहशत में आए ग्रामीण लगातार गृहस्थी का सामान लेकर पलायन करने को विवश हो रहे हैं। अब उनकी आंखों में आंसू हैं और एक अजीब सा सूनापन। बदहवासी के निशान चेहरे पर साफ नजर आ रहे हैं क्योंकि कटान रोकने के सभी प्रबंध अब तक नाकाम साबित हो चुके हैं। जो सड़क गांव को कटान की जद में आने से रोक रही थी उस सड़क का 80 फीसदी हिस्सा अब तक कटान की जद में आ चुका है। 



बरौना गांव में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है। दिन हो या रात प्रभावित गांव के ग्रामीण चैन से सो भी नहीं पा रहे। पूरी रात ग्रामीण गंगा की धारा के प्रवाह को देखने और उसकी रोकथाम करने में जुटे रहते हैं। जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त है। जब भी कोई पहुंचता है तो गांव की महिलाएं फफक कर रो पड़ती हैं, लेकिन किसी के पास इसका न कोई समाधान है और न ही ठोस आश्वासन। 

Kasganj Flood Affected Villages Will Be Evacuated Due To Ganga Erosion
कटान रोकने के लिए जद्दोजहद करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
परेशान ग्रामीण हर किसी से मदद की गुहार कर रहे हैं। लगातार बिगड़ रहे हालातों को देखते हुए और प्रशासनिक अलर्ट को देखते हुए लगातार ग्रामीण अपना सामान हटा रहे हैं। सिंचाई विभाग की टीमें भी रात में गांव में कैंप कर रही हैं। अधिकारी भी डटे हैं, लेकिन कटान रोकने में कोई कामयाबी नहीं मिल रही। 
Kasganj Flood Affected Villages Will Be Evacuated Due To Ganga Erosion
रात में गंगा किनारे डटे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
पूरे दिन ग्रामीण कट रही सड़क  को बचाने की कोशिश करते रहे। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि महेश कुमार ने कहा कि कैसे कटान रुकेगा कुछ समझ नहीं आ रहा। उन्होंने कहा कि गांव के लोग बेहद आहत हैं। उन्होंने कहा कि गंगा की धारा का सीधा रुख गांव की ओर बना हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kasganj Flood Affected Villages Will Be Evacuated Due To Ganga Erosion
सामान समेटते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
पूर्व सांसद एवं सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव बरौना गांव में कटान पीड़ितों से मिलने पहुंचे। इस दौरान गांव की महिलाएं उनसे पत्थर की ठोकरें बनवाने की मांग कर बर्बादी का हवाला देकर फफक कर रो रहीं थीं। गांव बचाने के लिए महिलाएं पत्थर की ठोकरें बनवाने की मांग कर रहीं थीं। 
विज्ञापन
Kasganj Flood Affected Villages Will Be Evacuated Due To Ganga Erosion
सामान समेटती महिला - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीण महिला मुन्नीदेवी और नन्हीं देवी ने भी कहा कि उनके घर गंगा में कट गए तो कुछ नहीं रहेगा। कैसे आगे का जीवन कटेगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed