फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kasauli Assistant Town Planner shailbala sharma murder's accused arrested

हिमाचल प्रदेश की इस महिला अफसर का हत्यारा गिरफ्तार, वृंदावन पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

Fri, 04 May 2018 09:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 04 May 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
Kasauli Assistant Town Planner shailbala sharma murder's accused arrested
फाइल फोटो
हिमाचल प्रदेश के कसौली में सहायक टाउन प्लानर शैल बाला शर्मा की गोली मारकर हत्या करने वाला होटल मालिक गुरुवार को वृंदावन से गिरफ्तार कर लिया गया। हिमाचल और दिल्ली पुलिस ने इस तरह से ऑपरेशन चलाया कि मथुरा पुलिस को भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अवैध निर्माण ढहाने पहुंचीं सहायक टाउन प्लानर शैल बाला शर्मा को कसौली में नारायणी गेस्ट हाउस के मालिक विजय सिंह ने कहासुनी के बाद गोली मार दी थी। शैल बाला शर्मा को तीन गोलियां मारी गईं थीं। 
विज्ञापन


सहायक टाउन प्लानर की हत्या करने के बाद विजय सिंह फरार हो गया था। महिला अधिकारी की हत्या की घटना पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए अफसरों को फटकार लगाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल और दिल्ली पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Kasauli Assistant Town Planner shailbala sharma murder's accused arrested
हत्यारोप गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद पुलिस सतर्क हुई और फरार विजय सिंह की तलाश में निकल गई। मोबाइल के माध्यम से उसकी लोकेशन चेक करते हुए पुलिस वृंदावन पहुंच गई।

वृंदावन से उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मथुरा के एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि हिमाचल और दिल्ली पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन था।

हिमाचल के पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि विजय सिंह को वृंदावन से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस विजय सिंह को लेकर हिमाचल चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed