फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार्तिक पूर्णिमाः ब्रज में राधे-राधे की गूंज, विदेशी भक्तों ने भी लगाई यमुना में आस्था की डुबकी

Tue, 12 Nov 2019 01:37 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 12 Nov 2019 01:37 PM IST
विज्ञापन
Kartik poornima Devotees Take Bath in Yamuna Mathura and Mainpuri
कार्तिक पूर्णिमा पर यमुना घाट पर उमड़ी श्रद्घालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार की सुबह आस्था और भक्ति का ज्वार उमड़ता दिखा। आगरा के गुरुद्वारा में भक्त मत्था टेकने पहुंचे तो मथुरा में यमुना मैया में कार्तिक माह की पूर्णिमा के मौके पर सैकड़ों भक्तों ने आस्था की डुबकी लगाई। देशी के साथ विदेशी भक्त भी आस्था से ओतप्रोत दिखे। वहीं मैनपुरी के सरोबर में श्रद्घालुओं ने स्नान किया।
Kartik poornima Devotees Take Bath in Yamuna Mathura and Mainpuri
यमुना के घाटों पर स्नान के बाद मंदिरों में किए दर्शन - फोटो : अमर उजाला
यमुना के घाटों पर सुबह से ही श्रद्घालुओं का जमावड़ा दिखाई दिया। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर पुण्य कमाने के लिए दूर दराज से श्रद्घालु बीती रात ही मथुरा और आसपास के स्थानों पर पहुंचे। भोर होते ही उन्होंने यमुना में स्नान किया। 
 
Kartik poornima Devotees Take Bath in Yamuna Mathura and Mainpuri
महर्षि मार्कंडेय के पवित्र सरोवर में स्नान करते श्रद्घालु - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में कार्तिक पूर्णिमा के साथ ही शुरू हुआ महर्षि मार्कंडेय ऋषि की तपोभूमि पर मेला। यहां मंगलवार को हजारों की संख्या में  भक्तों की भीड़ उमड़ी। सुबह पवित्र सरोवर में स्नान करने के बाद लोगों ने पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik poornima Devotees Take Bath in Yamuna Mathura and Mainpuri
गुरुद्वारा - फोटो : अमर उजाला
गुरुद्वारा गुरु के ताल में गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व पर देशभर से श्रद्धालु जुटे। फूलों से सजे दीवान के आगे मत्था टेका और चरण पादुका के दर्शन किए। मंगलवार को आतिशबाजी मुख्य आकर्षण हैं, जिसमें डेढ़ से दो लाख की संगत जुटेगी।
विज्ञापन
Kartik poornima Devotees Take Bath in Yamuna Mathura and Mainpuri
नगर की पंचकोसी परिक्रमा देते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
कार्तिक नियम सेवा के अंतिम चरण में गिरिराज तलहटी में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर भक्तों ने जयकारों के बीच परिक्रमा लगाई। इस दौरान भक्तों ने यहां एक माह तक प्रवास कर कुंड और सरोवरों में स्नान किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed