फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanwar Yatra 2022: कांधे पर कांवड़, जुबां पर बम बम, कासगंज में बह रही आस्था की बयार

Fri, 15 Jul 2022 02:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 15 Jul 2022 02:54 PM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra 2022  devoties worship at temple during first day of sawan
Kanwar Yatra 2022 - फोटो : अमर उजाला
कासगंज सोरोंजी में श्रावण मास के पहले दिन बृहस्पतिवार से कांवड़ मेले की धूम शुरू हो गई। लहरा गंगाघाट पर मध्यप्रदेश और राजस्थान के शिव भक्त कांवड़ियां  कांवड़ भरने पहुंचे। कांवडिय़ों ने गंगाघाटों पर गंगास्नान कर विधि विधान से पूजा अर्चना कर सतरंगी सामग्री से सजाई कांवड़ों को उठाया। केसरिया परिधान धारण कर कांवड़ियों  की टोलियां अपने अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहीं थीं। लहरा गंगाघाट पर भी भोलेनाथ और गंगा की भक्ति का आलम दिखाई दे रहा था। हर हर गंगे के जयकारे गंगा घाटों पर गूंज रहे थे। वहीं सोरोंजी-कासगंज मार्ग पर एक के बाद एक कांवड़ियों की टोलियां निकलती नजर आ रहीं थीं।


तीर्थनगरी में बम बम भोले के जयकारों के गूंज सुनाई देती रही। कांवड़ियों की टोलियां लगातार अपने वाहनों से तीर्थनगरी में पहुंच रहीं थीं। जहां प्राचीन महादेव मंदिर सोमेश्वर पर माथा टेक कर श्रद्धालु कांवड़ यात्रा को शुरू कर रहे थे। बाजार में सजीं कांवड़ के सामान की दुकानों पर कांवड़ों की साज सज्जा के लिए कांवड़ियां  खरीदारी करते नजर आए।
 
Kanwar Yatra 2022  devoties worship at temple during first day of sawan
कांवड़ मेला में श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
 देवी देवताओं के चित्रों, घंटी, झालर, खिलौने लगाकर कांवड़ियां  कांवड़ों को सजा रहे थे। कांवड़ों की साज सज्जा के दौरान शिव भक्त शिव महिमा का गायन भी कर रहे थे। गुना, दतिया, करौली, शिवपुरी, भरतपुर सहित तमाम इलाकों के कांवडिय़ों ने कांवड़ें भरीं और अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।
Kanwar Yatra 2022  devoties worship at temple during first day of sawan
कांवड़ मेला में श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
शील कुमार यादव ने बताया कि सोरोंजी तीर्थनगरी से मेरा गांव पांच किलोमीटर दूर है। दूसरी बार कांवड़ भरने आए हैं। यह यात्रा 12 दिन में पूरी हो पाएगी। 26 लोगों की टोली कांवड़ भरने आई है। भोले की शक्ति से यह यात्रा पूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanwar Yatra 2022  devoties worship at temple during first day of sawan
कांवड़ लेकर जाते कांवड़िये - फोटो : अमर उजाला
महेश ने बताया कि पहली बार कांवड़ भरने आए हैं। कांवड़ भरकर मन को काफी खुशी मिली है। साथियों के साथ यह यात्रा शिव भक्ति के साथ पूरी होगी। भगवान भोलेनाथ पार लगाएंगे।
 
विज्ञापन
Kanwar Yatra 2022  devoties worship at temple during first day of sawan
कांवड के लिए सामान की खरीदारी करते हुए - फोटो : अमर उजाला
कल्यान ने बताया कि मन में दृढ़ आस्था और श्रद्धा होनी चाहिए। बाकी कांवड़ यात्रा में भोले नाथ बाधा नहीं आने देते। पांच सौ किलोमीटर की दूरी का एहसास भी नहीं होता। विश्राम करते जाते हैं और गंतव्य तक पहुंच जाते हैं। वहीं मौसम सिंह ने बताया कि भगवान भोलेनाथ और गंगा मईया की कृपा रही कि हमें कांवड़ भरने का मौका मिला है। साथियों के सहारे कांवड़ भरने आए हैं। मन में पक्का विश्वास है बिना बाधा कांवड़ यात्रा पूरी होगी और भोलेनाथ की कृपा मिलेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed